सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Wanted Criminal Asif Bham Shot Dead in Short Encounter

Bhopal Crime: भोपाल में आसिफ बम का शॉर्ट एनकाउंटर, विजय मेवाड़ा हत्याकांड में चल रहा था फरार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Wed, 01 Apr 2026 02:33 PM IST
विज्ञापन
सार

विजय मेवाड़ा हत्याकांड के मुख्य आरोपी आसिफ को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर के बाद घायल अवस्था में हिरासत में ले लिया। फिलहाल उसका इलाज जारी है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Bhopal Wanted Criminal Asif Bham Shot Dead in Short Encounter
भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर आसिफ की गिरफ्तारी को लेकर हुआ प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

भोपाल के अशोका गार्डन में होटल संचालक विजय मेवाड़ा की  चाकू घोंपकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी आसिफ उर्फ बम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान आसिफ ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। इसके जवाब में पुलिस ने भी उस पर गोलियां चलाईं। इसमें आसिफ के पैर में गोली लगी और वो वहीं गिर गया। पुलिस ने मौका पाकर  उसे काबू में कर लिया। फिलहाल कड़ी सुरक्षा में उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उसके स्वस्थ होने का इंतजार कर रही है। इसके बाद उससे पूछताछ की जाएगी।

Trending Videos

दरअसल दो दिन पहले होटल संचालक विजय मेवाड़ा अपने कर्मचारियों के साथ अशोका गार्डन में था। वहां उनके कर्मचारियों और आसिफ के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जब विजय दोनों पक्षों के बीच मामला शांत कराने आगे आया, तो आसिफ और उसके दो साथियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में विजय मेवाड़ा की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस वारदात में शामिल दो अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्त में आ चुके थे, जबकि मुख्य आरोपी आसिफ फरार था। पुलिस ने उस पर 30 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Anuppur News: प्रेमी पर शादी के लिए दबाव बना रही थी महिला, गला घोंटकर की हत्या; पेड़ पर लटकाया शव

हिंदू संगठनों ने किया उग्र प्रदर्शन
विजय मेवाड़ा की निर्मम हत्या के बाद से उनके परिजन और कई हिंदू संगठन लगातार न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर थे। इससे पहले परिजनों और संगठनों ने मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अशोका गार्डन थाने का घेराव भी किया था। बुधवार को संगठनों ने आसिफ उर्फ बम पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाने और उसके मकान को ध्वस्त करने की मांग को लेकर रोशनपुरा चौराहे में भी उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना देने की तैयारी में थे, लेकिन सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए प्रशासन ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed