{"_id":"69ace8ca4ca5521d1302ed0b","slug":"bhopal-will-be-drenched-in-colours-on-rangpanchami-today-a-grand-procession-will-be-held-routes-will-be-chan-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगपंचमी पर आज रंगों में सराबोर होगा भोपाल: निकलेगा भव्य चल समारोह, पुराने शहर में सुबह से बदले रहेंगे रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगपंचमी पर आज रंगों में सराबोर होगा भोपाल: निकलेगा भव्य चल समारोह, पुराने शहर में सुबह से बदले रहेंगे रूट
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Sun, 08 Mar 2026 08:41 AM IST
विज्ञापन
सार
रंगपंचमी के मौके पर आज भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति द्वारा इंदौर की गेर की तर्ज पर भव्य चल समारोह निकाला जाएगा। आयोजन के कारण पुराने शहर के कई प्रमुख मार्गों पर सुबह 8 बजे से यातायात डायवर्जन लागू रहेगा और वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से गुजरना होगा।
मार्ग का निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
रंगपंचमी के अवसर पर राजधानी भोपाल में आज भव्य चल समारोह निकाला जाएगा। इंदौर की प्रसिद्ध गेर की तर्ज पर श्री हिंदू उत्सव समिति द्वारा आयोजित इस आयोजन में हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है। समारोह को देखते हुए पुराने शहर में सुबह 8 बजे से विशेष यातायात डायवर्जन लागू किया गया है, जिसके चलते कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रभावित रहेगा।
सुभाष चौक से शुरू होगा चल समारोह
चल समारोह जनकपुरी स्थित सुभाष चौक (सराफा चौक) से शुरू होकर लोहा बाजार, जुमेराती, सिंधी मार्केट, भवानी मंदिर सोमवारा, लखेरापुरा, पीपल चौक, चिंतामन चौराहा, इतवारा जैन मंदिर, मंगलवारा थाना, कुंदन नमकीन, घोड़ा नक्कास, अग्रवाल पुड़ी भंडार होते हुए हनुमानगंज रोड स्थित हनुमान मंदिर पर पहुंचकर समाप्त होगा।
यह रहेगा ट्रैफिक प्लान
आयोजन के दौरान मोती मस्जिद चौराहा, बुधवारा, तलैया तिराहा, भारत टॉकीज, चौकी इमामबाड़ा, नादरा बस स्टैंड, अल्पना तिराहा, भोपाल टॉकीज और काजी कैंप सहित कई मार्गों पर चार पहिया और लोक परिवहन वाहनों का आवागमन डायवर्ट किया जाएगा। यातायात पुलिस ने लोगों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किए हैं। वाहन चालक अल्पना तिराहा से सपना लॉज तिराहा, अग्रवाल धर्मशाला, सिंधी कॉलोनी, शाहजहानाबाद बजरिया, शर्मा कॉलोनी तिराहा और तीन मोहारा होते हुए आवागमन कर सकेंगे। वहीं तलैया से लिली टॉकीज चौराहा, इमामबाड़ा से पीरगेट, मोती मस्जिद, रेतघाट और कमलापार्क मार्ग से भी आवाजाही की जा सकेगी।
यह भी पढ़ें-मार्च की शुरुआत में ही तपने लगा MP,मालवा-निमाड़ सबसे ज्यादा गर्म,रेगिस्तानी हवाओं से बढ़ी तपन
पुलिस के हेल्पलाइन नंबर जारी
नगरीय यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। किसी भी परेशानी की स्थिति में यातायात पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 0755-2677340 और 2443850 पर संपर्क किया जा सकता है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X