{"_id":"69f0e2ab03480ca3a203a2c4","slug":"bjp-s-mission-organisation-after-the-divisions-it-s-the-turn-of-the-districts-a-month-long-training-campa-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP का ‘मिशन संगठन’: मंडलों के बाद जिलों की बारी,एक माह चलेगा प्रशिक्षण अभियान, कार्यकर्ता तैयार करेगी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BJP का ‘मिशन संगठन’: मंडलों के बाद जिलों की बारी,एक माह चलेगा प्रशिक्षण अभियान, कार्यकर्ता तैयार करेगी पार्टी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Tue, 28 Apr 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
सार
भोपाल में आयोजित प्रशिक्षण महाअभियान-2026 की बैठक में भाजपा ने संगठन को और मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता प्रशिक्षण को सबसे अहम बताया। भाजपा के मंडल स्तर पर प्रशिक्षण वर्ग आयोजित हो गए है। अब 1 मई से 31 मई तक जिला स्तर के प्रशिक्षण वर्ग आयोजित होंगे।
भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत जिला प्रशिक्षण वर्ग की योजना बैठक मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक को भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने संबोधित किया। शिवप्रकाश ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को गढ़कर संगठन को मजबूत बनाने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि कठिन समय में भी पार्टी ने विचारधारा और नेतृत्व पर भरोसा बनाए रखा। प्रशिक्षण को बोझ नहीं बल्कि श्रद्धा का विषय मानते हुए पूरी तैयारी के साथ आयोजित करने पर जोर दिया गया। उन्होंने बताया कि देशभर में 13 हजार से अधिक प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हो चुके हैं, जबकि मध्यप्रदेश में लाखों कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही है।
ये भी पढ़ें- MP कैबिनेट बैठक: प्रदेश के 38,901 आंगनवाड़ी भवन होंगे ‘रोशन’, विकास कार्यों के लिए 26,800 करोड़ की मंजूरी
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग पार्टी की विचारधारा, नीतियों और कार्यपद्धति को कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश के 1313 मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं और अब 1 से 31 मई तक जिला स्तर के प्रशिक्षण वर्ग होंगे। इन वर्गों में सरकारी योजनाओं, संगठनात्मक इतिहास और विचारधारा पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी। अजय जामवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश संगठनात्मक दृष्टि से आदर्श राज्य है और इसे प्रशिक्षण वर्गों में मॉडल स्टेट के रूप में प्रस्तुत किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की निष्ठा और समर्पण ने ही पार्टी को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाया है। उन्होंने सुझाव दिया कि प्रशिक्षण वर्ग स्वदेशी, सादगीपूर्ण और अनुशासित रूप से आयोजित हों तथा जिलों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा हो। बैठक में बताया गया कि श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों को प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। प्रशिक्षण वर्गों में रात्रि प्रवास, संवाद और सामूहिक गतिविधियों के माध्यम से कार्यकर्ताओं में वैचारिक स्पष्टता और संगठनात्मक मजबूती विकसित करने पर जोर दिया गया।
ये भी पढ़ें- MP News: सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, अब सिलेबस में पढ़ाई जाएगी राजा हिरदेशाह की जीवनगाथा, बनेगा तीर्थ स्थल
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X