सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Cultural program at Bhopal Regional Institute of Education: Shivaji's bravery awakened the spirit of patriotis

भोपाल क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान में सांस्कृतिक कार्यक्रम: शिवाजी के पराक्रम ने जगाया राष्ट्रभक्ति का जज्बा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 28 Apr 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल के क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान में दो दिवसीय सांस्कृतिक समारोह ‘रूट्स टू रूट्स’ की शुरुआत रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ हुई। पहले दिन छात्रों ने द्रौपदी चीरहरण, रानी पद्मावती और छत्रपति शिवाजी महाराज जैसे ऐतिहासिक प्रसंगों को मंच पर जीवंत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

Cultural program at Bhopal Regional Institute of Education: Shivaji's bravery awakened the spirit of patriotis
भोपाल क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भोपाल स्थित क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान में संस्थान की विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में मंगलवार से दो दिवसीय सांस्कृतिक समारोह का भव्य शुभारंभ हुआ। इस वर्ष समारोह की थीम ‘रूट्स टू रूट्स’रखी गई है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना और भारतीय परंपराओं के प्रति जागरूक करना है।  कार्यक्रम के पहले दिन संस्थान परिसर उत्साह और उमंग से भरा नजर आया। विद्यार्थियों ने द्रौपदी चीरहरण की प्रस्तुति  दी। महाभारत के इस प्रसंग को विद्यार्थियों ने भावनात्मक और प्रभावशाली अंदाज में मंचित किया। द्रौपदी के अपमान, सभा की चुप्पी और श्रीकृष्ण की कृपा को संवाद और अभिनय के जरिए जीवंत रूप दिया गया, जिसने दर्शकों को भावुक कर दिया। 
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  MP कैबिनेट बैठक: प्रदेश के 38,901 आंगनवाड़ी भवन होंगे ‘रोशन’, विकास कार्यों के लिए 26,800 करोड़ की मंजूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


रानी पद्मावती के साहस, स्वाभिमान की प्रस्तुति को खूब सराहा 
इसके अलावा विद्यार्थियों ने रानी पद्मावती के साहस, स्वाभिमान और बलिदान की गाथा को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया। राजपूताना गौरव और आत्मसम्मान की भावना से भरी इस प्रस्तुति को खूब सराहा गया। छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रस्तुति में शिवाजी महाराज के शौर्य, रणनीति और राष्ट्रभक्ति को मंच पर उतारा गया। छात्रों ने उनके संघर्ष और नेतृत्व क्षमता को प्रभावशाली अभिनय के माध्यम से दर्शाया।  

ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, अब सिलेबस में पढ़ाई जाएगी राजा हिरदेशाह की जीवनगाथा, बनेगा तीर्थ स्थल

प्रचार्य ने सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए प्रेरित किया
इससे पहले समारोह की शुरुआत संस्थान के प्राचार्य प्रो. शिव कुमार गुप्ता, डीन प्रो. जयदीप मंडल, सभी विभागाध्यक्षों एवं सीएसए डॉ. सौरभ कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। अतिथियों ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।  

ये भी पढ़ें-  विस में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

पहले दिन विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया 
पहले दिन एकल गायन, युगल गायन, समूह गायन और थीमेटिक प्रस्तुतियों जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों की रचनात्मकता, अभिनय क्षमता और अपनी संस्कृति से जुड़ाव ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम ने न केवल छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच दिया, बल्कि उनमें आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति कौशल को भी मजबूत किया। समारोह के दूसरे दिन भी विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं और प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed