सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: In Bhopal, the battle for supremacy crossed all limits of cruelty, a young man was beaten half na

Bhopal News: भोपाल में वर्चस्व की लड़ाई में क्रूरता की हदें पार, युवक को अर्धनग्न कर पीटा फिर मुंह पर की पेशाब

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Wed, 29 Apr 2026 02:22 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल के शबरी नगर इलाके में वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच विवाद ने क्रूर रूप ले लिया, जिसमें एक युवक के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस जांच की संभावना जताई जा रही है।

Bhopal News: In Bhopal, the battle for supremacy crossed all limits of cruelty, a young man was beaten half na
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी के शबरी नगर इलाके में वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच विवाद में क्रूरता की हदें पार कर दी गई। एक युवक के साथ बर्बरता किए जाने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में कुछ युवकों द्वारा एक युवक के साथ कथित रूप से अमानवीय व्यवहार और मारपीट की बात सामने आ रही है। घटना को इलाके में वर्चस्व की लड़ाई से जोड़कर देखा जा रहा है। 
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  MP News: PM नरेंद्र मोदी ने जाना क्या है विक्रमादित्य वैदिक घड़ी, क्यों इस पर इतना जोर देते हैं सीएम मोहन यादव
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित भी बदमाश, दो दिन पुरानी घटना 
मामले में जिन लोगों के नाम सामने आ रहे हैं, उनमें प्रेम थापा और गट्टू पिस्टल सहित अन्य युवक शामिल बताए जा रहे हैं। आरोप है कि इन लोगों ने यश उर्फ भय्यू नाम के युवक के साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक भी आपराधिक गतिविधियों से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, यह घटना करीब दो दिन पुरानी है, लेकिन इसका वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। गट्टू पिस्टल कुछ दिन पहले जमानत पर जेल से बाहर आया था। 

ये भी पढ़ें-  MP News: पूर्व MLA राजेंद्र भारती को हाईकोर्ट से राहत नहीं, अब 29 जुलाई को अगली सुनवाई, क्या उपचुनाव होगा?

आरोपियों ने बेसुध होने तक पीटा 
बताया जा रहा है कि रिहाई के बाद क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर आरोपियों ने यश उर्फ भय्यू के साथ क्रूरता की हदें पार कर दी। आरोपियों ने पहले उसके साथ जमकर मारपीट की और उसे अर्धनग्न किया। इसके बाद भी उसको बेहोश होने तक मारा। आरोपियों ने उसके बेसुध होने पर उसके मुंह पर पेशाब तक की। पीड़ित युवक यश उर्फ भय्यू को कथित तौर पर एक अन्य बदमाश उमेश बम लहरी उर्फ मिट्ठूलाल के गुट से जुड़ा बताया जा रहा है, जो अभी हत्या के प्रयास के मामले में जेल में बंद है। फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed