सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   BJP State Executive Meet BJP aims to win 200 seats organization got 200 days action plan

BJP State Executive Meet: बीजेपी का 200 सीटें जीतने का लक्ष्य, संगठन को मिली 200 दिन की कार्ययोजना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 24 Jan 2023 04:32 PM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को भोपाल में शुरू हुई। इस दौरान 200 सीटें जीतने के लक्ष्य के साथ 200 दिन की कार्ययोजना बनाई गई है।
 

BJP State Executive Meet BJP aims to win 200 seats organization got 200 days action plan
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में संगठन के लिए विधानसभा चुनाव 2023 में 200 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 200 दिन की कार्ययोजना बनाई गई है। सांसद-विधायक से लेकर संगठन के हर पदाधिकारी को अपने कार्यक्रम ऑनलाइन दर्ज कराने होंगे, ताकि उनकी निगरानी की जा सके। 

Trending Videos


उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य डॉ. सत्यनारायण जटिया, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश सह प्रभारी प्रो. रामशंकर कठेरिया, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, फग्गनसिंह कुलस्ते, प्रहलाद पटेल, राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद उपस्थित थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों से कहा कि 200 दिन में 200 सीटें जीतने का लक्ष्य पूरा करना है। इसके लिए 200 दिन की कार्ययोजना बनाई गई है। इसके तहत मंत्री-विधायक समेत सभी नेताओं को जनता के बीच जाना होगा। 200 सीटों का लक्ष्य पूरा करने के लिए नेताओं को जो काम दिए गए हैं, उनकी निगरानी होगी। मंत्री, विधायक, सांसद और भाजपा पदाधिकारी केंद्र और राज्य सरकार के हर हितग्राही तक पहुंचेंगे। हर पदाधिकारी को दिए कार्य की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करानी होगी। 

राव ने कहा कि हर मंत्री, विधायक और नेता को टारगेट दिए गए हैं। उन्हें पूरा करने वाले नेताओं के बारे में ही भविष्य में विचार किया जाएगा। प्रदेश के केंद्रीय नेतृत्व से लेकर प्रदेश के सभी नेताओं को हर हाल में लोगों से जुड़ना होगा। अबकी बार 200 पार का लक्ष्य पूरा करना होगा। प्रवास नहीं किया और सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हुए तो खैर नहीं।

बिना बुलाए बैठक में पहुंची उमा 
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती भी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पहुंची। सूत्रों का कहना है कि उन्हें बुलावा नहीं भेजा गया था। वह कार्यसमिति की सदस्य नहीं हैं। इसके बाद भी संगठन महामंत्री हितानंद ने उमा भारती के लिए कुर्सी छोड़ी। उमा ने सोशल मीडिया पर कहा कि आज मध्यप्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति में उपस्थित होकर बहुत अच्छा लगा। आनंद, अपनत्व, सम्मान, उल्लास और फिर से चुनाव जीतने के उत्साह से सभी भरे हुए हैं। मध्यप्रदेश में भाजपा की विजय की कामना के साथ दो दिन के लिए भोपाल से बाहर जा रही हूं। 

अमृतकाल में समाजनीति की ओर बढ़े कार्यकर्ता : शर्मा
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा राजनीति के साथ समाजनीति पर विश्वास करती है। यही वजह है कि देश और दुनिया पर जब-जब भी संकट आए हैं, हमारे कार्यकर्ताओं ने अपनी सामाजिक भूमिका का निर्वहन करते हुए उस संकट का डटकर मुकाबला किया है। हमारी सरकारें उन संकल्पों को साकार कर रही हैं, जो जनसंघ की स्थापना के समय हमारे पूर्वजों ने लिए थे। दुनिया में भारत की भूमिका लगातार विस्तारित हो रही है। देश के इस अमृतकाल में पार्टी कार्यकर्ता पूरी कर्त्तव्यनिष्ठा के साथ जनकल्याण को लक्ष्य को हासिल करने के लिए आगे बढ़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed