{"_id":"69a8562f859acb73ec08493b","slug":"cm-mohan-yadav-takes-major-step-setting-up-control-room-in-newdelhi-for-mp-residents-living-in-gulf-countries-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: सीएम मोहन यादव का बड़ा कदम, खाड़ी देशों में रह रहे MP के निवासियों के लिए नई दिल्ली में कंट्रोल रूम बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: सीएम मोहन यादव का बड़ा कदम, खाड़ी देशों में रह रहे MP के निवासियों के लिए नई दिल्ली में कंट्रोल रूम बनाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Dinesh Sharma
Updated Wed, 04 Mar 2026 09:26 PM IST
विज्ञापन
सार
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खाड़ी देशों में रह रहे मध्यप्रदेशवासियों की सहायता के लिए बड़ा कदम उठाया है। नई दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में 24x7 कंट्रोल रूम शुरू किया गया है। इसके जरिए प्रवासी नागरिक फोन, व्हाट्सएप और ईमेल से संपर्क कर भारत सरकार के समन्वय से मदद प्राप्त कर सकेंगे।
सीएम डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
खाड़ी देशों में रह रहे मध्यप्रदेश के निवासियों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने नई दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में 24x7 कंट्रोल रूम स्थापित किया है, जो आपात या विशेष परिस्थितियों में प्रदेशवासियों को त्वरित सहयोग प्रदान करेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि खाड़ी देशों में बड़ी संख्या में मध्यप्रदेश के नागरिक रोजगार और व्यवसाय के सिलसिले में रह रहे हैं। हाल के समय में वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए राज्य सरकार ने उनकी सुरक्षा और सहायता सुनिश्चित करने के लिए यह पहल की है। कंट्रोल रूम के माध्यम से प्रवासी नागरिक सीधे अपनी समस्या दर्ज करा सकेंगे। राज्य सरकार भारत सरकार, विदेश मंत्रालय और संबंधित एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक मदद उपलब्ध कराएगी।
ये भी पढ़ें- छतरपुर के बाद अब मंडला में बच्चा चोरी की अफवाह पर भीड़ का कहर, पिटाई से घायल युवक की मौत
कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 011-26772005, व्हाट्सएप नंबर 9818963273 तथा ई-मेल आईडी mphelpdeskgulf@gmail.com जारी की गई है। इन माध्यमों से कोई भी मध्यप्रदेश निवासी या उनके परिजन संपर्क कर सकते हैं। कंट्रोल रूम में प्रशिक्षित अधिकारी तैनात किए गए हैं, जो 24 घंटे सहायता उपलब्ध कराएंगे।
राज्य सरकार का कहना है कि प्रदेश के प्रवासी नागरिकों की सुरक्षा और हितों की रक्षा उसकी प्राथमिकता है। इससे पहले भी विभिन्न आपात स्थितियों में राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के साथ समन्वय कर प्रवासियों की मदद की है। नई व्यवस्था से खाड़ी देशों में रह रहे मध्यप्रदेशवासियों को भरोसेमंद और त्वरित सहायता मिल सकेगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X