फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Collector and SP absent during Rahul Gandhi's visit: Jitu Patwari furious, says Congress will complain to the

राहुल गांधी के दौरे में नहीं पहुंचे कलेक्टर-एसपी: भड़के जीतू पटवारी, बोले-राष्ट्रपति से शिकायत करेगी कांग्रेस

Fri, 02 Oct 2026 02:08 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Fri, 02 Oct 2026 02:08 PM IST
सार

बालाघाट में राहुल गांधी के दौरे के दौरान कलेक्टर और एसपी की गैरमौजूदगी पर जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव से बात और सूचना देने के बावजूद अधिकारी नहीं पहुंचे। कांग्रेस मामले को विधानसभा में उठाने के साथ राष्ट्रपति और केंद्रीय गृहमंत्री तक शिकायत करेगी।

विज्ञापन
Collector and SP absent during Rahul Gandhi's visit: Jitu Patwari furious, says Congress will complain to the
जीतू पटवारी की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राहुल गांधी के बालाघाट दौरे में कलेक्टर और एसपी की गैरमौजूदगी को लेकर कांग्रेस ने मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दोनों अधिकारियों पर नेता प्रतिपक्ष के प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव से बात करने और अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद वे दौरे में नहीं पहुंचे। कांग्रेस इस मामले को विधानसभा में उठाने के साथ राष्ट्रपति और केंद्रीय गृहमंत्री तक शिकायत पहुंचाएगी। शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पटवारी ने कहा कि राहुल गांधी बालाघाट में उन आदिवासी परिवारों से मिलने पहुंचे थे, जिनके बच्चों की मौत हुई है। ऐसे संवेदनशील दौरे में जिला प्रशासन के प्रमुख अधिकारियों की मौजूदगी जरूरी थी। पटवारी ने कहा कि कांग्रेस इस मामले में विशेषाधिकार हनन का नोटिस देने पर भी विचार करेगी।
विज्ञापन


बच्चों की मौत और आदिवासी क्षेत्रों की बदहाली पर सरकार को घेरा
पटवारी ने बालाघाट में बच्चों की मौत के मामलों का हवाला देते हुए आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास की स्थिति पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब 25 साल से प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद आदिवासी बच्चों को पर्याप्त सुविधाएं और समान अवसर नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने आदिवासी विकास योजनाओं के बजट के इस्तेमाल पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन


मंत्रियों की नहीं सुन रहे अधिकारी तो सरकार क्या कर रही?
पटवारी ने भाजपा की कोर कमेटी की बैठक के बाद सामने आए बयानों का जिक्र करते हुए सरकार और प्रशासन के बीच तालमेल पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब मंत्री ही अधिकारियों की बात न सुनने की शिकायत कर रहे हैं, तो सरकार को बताना चाहिए कि प्रशासन कैसे चल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री और अधिकारियों के बीच संवाद को लेकर भी सवाल खड़े किए। पटवारी ने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर तंज कसते हुए अपने पुराने बयान को दोहराया कि मध्य प्रदेश में सरकार के बजाय ‘सर्कस’ चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह लाख करोड़ के कर्ज और सरकारी खर्च पर सवाल
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश पर करीब छह लाख करोड़ रुपये का कर्ज होने और प्रति व्यक्ति कर्ज करीब 80 हजार रुपये तक पहुंचने का दावा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार एक ओर कर्ज ले रही है, वहीं दूसरी ओर विमान, हेलीकॉप्टर और प्रचार पर खर्च कर रही है। उन्होंने राजनीतिक आयोजनों में दिखावे पर भी सवाल उठाए।


यह भी पढ़ें-मानसून की विदाई से पहले मौसम का बदलेगा मिजाज: तीन दिन खिलेगी धूप, पांच अक्टूबर को पूर्वी एमपी में होगी बारिश


इंदौर, सागर और छिंदवाड़ा की घटनाओं पर जवाब मांगा
पटवारी ने इंदौर में दूषित पानी, सागर में जहरीली शराब और छिंदवाड़ा में कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामलों का उल्लेख करते हुए सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं में केवल प्रशासनिक कार्रवाई पर्याप्त नहीं है, बल्कि राजनीतिक जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी इन मामलों में जवाब मांगने की बात कही। पटवारी ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बालाघाट में कलेक्टर और एसपी की गैरमौजूदगी का मामला भी पार्टी विधानसभा सहित अन्य मंचों पर उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed