Bhopal News: ईडी कार्यालय में घुसकर कर्मचारी ने पिता संग मचाया उत्पात, तोड़फोड़ से मचा हड़कंप
एमपी नगर स्थित ईडी कार्यालय में सफाई कर्मचारी नीतेश धौलपुरे ने कथित रूप से अपने पिता और साथियों के साथ घुसकर तोड़फोड़ व अभद्रता की। अधिकारियों से विवाद के बाद हुई इस घटना से कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल के एमपी नगर स्थित बीएसएनएल भवन में संचालित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक सफाई कर्मचारी ने अपने पिता और साथियों के साथ कार्यालय में घुसकर जमकर तोड़फोड़ और अभद्रता की। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद अगले ही दिन हिंसक रूप ले बैठा। घटना के बाद कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले में पुलिस ने आरोपी कर्मचारी, उसके पिता और अन्य साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी नीतेश धौलपुरे ईडी कार्यालय में सफाई कार्य का जिम्मा संभालता था। कुछ दिनों की छुट्टी के बाद जब वह दोबारा ड्यूटी पर लौटा, तब अधिकारियों ने उसे कार्यालय की साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार करने और नियमित रूप से काम करने की हिदायत दी। इसी बात को लेकर नीतेश अधिकारियों से उलझ पड़ा और कार्यालय में बहस करने लगा। कर्मचारियों ने किसी तरह स्थिति संभाली, लेकिन विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ।
ये भी पढ़ें- त्विषा मौत मामला: परिवार ने कानूनी सहायता वकीलों की भूमिका की जांच की मांग की, कोर्ट में दायर किए दो आवेदन
करीब दस दिन बाद ईडी कर्मचारी ने दर्ज कराया केस
आरोप है कि अगले दिन दो जून को नीतेश अपने पिता मुकेश धौलपुरे और कुछ अन्य लोगों को लेकर सीधे ईडी कार्यालय पहुंच गया। वहां पहुंचते ही आरोपियों ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते मामला उग्र हो गया और कार्यालय में रखे सामान के साथ तोड़फोड़ की गई। अचानक हुए हंगामे से कर्मचारी दहशत में आ गए और कुछ देर के लिए पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना के आठ दिन बाद दर्ज कराया केस
हालांकि, घटना के आठ दिन बाद ईडी कर्मचारी दिलीप आर्य की शिकायत पर एमपी नगर थाना पुलिस ने 10-11 जून की दरमियानी रात नीतेश धौलपुरे, उसके पिता मुकेश धौलपुरे और अन्य आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

कमेंट
कमेंट X