{"_id":"6a2b7ce514503f8c6f0fc983","slug":"bhopal-news-massive-fire-breaks-out-at-a-firecracker-shop-on-bairagarh-road-area-shaken-by-continuous-explos-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: बैरागढ़ रोड पर पटाखा दुकान में लगी भीषण आग, लगातार धमाकों से दहला इलाका, 70 फीट तक उठीं लपटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: बैरागढ़ रोड पर पटाखा दुकान में लगी भीषण आग, लगातार धमाकों से दहला इलाका, 70 फीट तक उठीं लपटें
Fri, 12 Jun 2026 09:00 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Fri, 12 Jun 2026 09:00 AM IST
सार
भोपाल के बैरागढ़ रोड स्थित एक पटाखा दुकान में तड़के भीषण आग लगने से लगातार धमाके होते रहे। आग की लपटें करीब 70 फीट तक पहुंच गईं। करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में लाखों रुपए का पटाखा स्टॉक जलकर खाक हो गया, जबकि समय रहते आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित कर लिया गया।
विज्ञापन
पटाखा दुकान में भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल के बैरागढ़ रोड पर शुक्रवार तड़के उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक पटाखा दुकान में भीषण आग भड़क उठी। आग लगते ही दुकान में रखे पटाखे एक के बाद एक फटने लगे और पूरे इलाके में जोरदार धमाकों की आवाजें गूंजने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और लपटें करीब 70 फीट ऊंचाई तक पहुंच गईं। घटना हलालपुरा स्थित मुख्य सड़क किनारे संचालित एक पटाखा दुकान की है। तड़के करीब 3:30 बजे लगी आग ने कुछ ही मिनटों में पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयावह थी कि दूर-दूर तक आसमान लाल दिखाई देने लगा। लगातार हो रहे धमाकों के कारण आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
तीन घंटे तक चलता रहा रेस्क्यू ऑपरेशन
आग की सूचना मिलते ही फतेहगढ़, बैरागढ़ और गांधीनगर समेत कई फायर स्टेशनों से दमकल वाहन मौके पर पहुंच गए। पटाखों में लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मोर्चा संभाला। करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सुबह तक दुकान से धुआं निकलता रहा।
ये भी पढ़ें- आज शाम 4 बजे जारी होगा MP बोर्ड 12वीं द्वितीय परीक्षा का रिजल्ट, विद्यार्थियों का इंतजार खत्म
विज्ञापन
दिन में लगती तो हो सकता था बड़ा हादसा
जिस स्थान पर आग लगी, वह शहर की व्यस्त सड़कों में से एक है। दिनभर यहां भारी ट्रैफिक रहता है और सड़क किनारे बड़ी संख्या में वाहन खड़े रहते हैं। राहत की बात यह रही कि हादसा देर रात हुआ, जब सड़क पर आवाजाही बेहद कम थी। यदि दिन के समय आग लगती तो जनहानि और बड़े नुकसान की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था।
पेट्रोल पंप और पटाखा बाजार के पास थी दुकान
जिस दुकान में आग लगी, वह हलालपुरा के बड़े पटाखा बाजार से कुछ ही दूरी पर स्थित है। इसके नजदीक पेट्रोल पंप भी मौजूद है। दुकान में बड़ी मात्रा में पटाखों का स्टॉक रखा हुआ था, जो आग की चपेट में आने से पूरी तरह जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
सड़क बंद कर रोका गया ट्रैफिक
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एहतियात के तौर पर सड़क के एक हिस्से पर यातायात रोक दिया गया। धमाकों के साथ पटाखों के टुकड़े और चिंगारियां सड़क तक पहुंच रही थीं। सुरक्षा के मद्देनजर बिजली कंपनी ने भी इलाके की बिजली आपूर्ति बंद कर दी, जिसके बाद दमकलकर्मियों को आग बुझाने में आसानी हुई।
यह भी पढ़ें-MP में प्री-मानसून का असर तेज, आज छह जिलों में गिरेंगे ओले, कई शहरों में आंधी-बारिश का अलर्ट
आग लगने के कारणों की जांच शुरू
फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस और संबंधित विभागों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आग के कारण दुकान में रखा पूरा पटाखा स्टॉक नष्ट हो गया, जबकि समय रहते आग पर काबू पा लेने से आसपास की दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों को सुरक्षित बचा लिया गया।