सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Guna Bus Accident: In the case of death of 13 people, punishment fell on the officers of Transport Department

Guna Bus Accident: 13 लोगों की मौत के मामले में परिवहन विभाग के अफसरों पर गिरी गाज, कलेक्टर-एसपी को भी हटाया

अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 28 Dec 2023 05:38 PM IST
विज्ञापन
सार

गुना बस हादसे के बाद परिवहन विभाग के आयुक्त संजय झा के साथ गुना के कलेक्टर तरुण राठी और पुलिस अधीक्षक विजय कुमार खत्री को हटा दिया है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए। 

Guna Bus Accident: In the case of death of 13 people, punishment fell on the officers of Transport Department
बस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, इसमें 12 लोग जिंदा जल गए थे। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

गुना जिले में डंपर से टकराने के बाद बस में आग लगने से 12 लोगों के जिंदा जलने सहित 13 की मौत के बाद मुख्यमंत्री का रुख बहुत कड़ा है। उन्होंने परिवहन विभाग की सर्जरी की है। परिवहन विभाग के आयुक्त संजय झा के साथ गुना के कलेक्टर तरुण राठी और पुलिस अधीक्षक विजय कुमार खत्री को हटा दिया है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए। सुबह गुना आरटीओ रवि बरेलिया और सीएमओ बीडी कतरोलिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था।
Trending Videos


मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग की तरफ से जारी आदेश में विशेष पुलिस महानिदेशक/परिवहन आयुक्त मध्य प्रदेश ग्वालियर संजय कुमार झा को विशेष पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया है। इसके साथ ही गुना के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार खत्री को सहायक पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया गया है। पुलिस अधीक्षक गुना के रिक्त पद का प्रभार जिले में पदस्थ वरिष्ठतम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को अस्थाई रूप से पुलिस अधीक्षक की पदस्थापना किए जाने तक सौंपा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी आदेश में गुना कलेक्टर तरुण राठी को हटा कर मंत्रालय में अपर सचिव पदस्थ किया गया है। उनकी जगह पर गुना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रथम कौशिक को अस्थाई रूप से कलेक्टर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा अपर मुख्य सचिव गृह विभाग राजेश कुमार राजौरा को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक अपर मुख्य सचिव परिवहन विभाग का अतिरिक्त रूप से प्रभार सौंपा गया। प्रमुख सचिव परिवहन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से आईएएस अधिकारी सुखबीर सिंह को मुक्त किया गया।

डिप्टी टीसी को भी हटाया, सेवाएं जीएडी को सौंपी 
सरकार ने उप परिवहन आयुक्त संभागीय, ग्वालियर अरुण कुमार सिंह की सेवाएं परिवहन विभाग से वापस ले ली। उनको मध्य प्रदेश शासन मंत्रालय में उप सचिव पदस्थ किया गया है। राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अरुण कुमार सिंह क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के रूप में परिवहन विभाग में प्रतिनियुक्ति पर गए थे। वर्तमान में वह उप परिवहन आयुक्त संभागीय पद पर पदस्थ थे। उनके पास भोपाल, नर्मदापुरम और ग्वालियर संभाग का प्रभार था।


ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने उठाए थे सवाल 
इंदौर ट्रक ऑपरेटर एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट सीएल मुकाती ने दुर्घटनाग्रस्त बस के कागज सोशल मीडिया पर शेयर किए। साथ ही लिखा कि‘महोदय, बस 15 वर्ष पुरानी है। रोड पर कैसे चल रही थी? फिटनेस, बीमा नहीं है। RC डिटेल डाली है। परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार की जड़ बहुत गहरी है। मोहन (यादव) सरकार को सुदर्शन चक्र चलना पड़ेगा विभाग पर। ऐसी दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन जिम्मेदार लोग इस पर ध्यान नहीं देते हैं।’ 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed