फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Gwalior to become a telecom hub! Major roadshow in Mumbai for ₹10,000 crore investment; CM promises all possib

MP News:ग्वालियर बनेगा टेलीकॉम हब! 10 हजार करोड़ निवेश के लिए मुंबई में रोड शो,CM का उद्योगों को मदद का भरोसा

Tue, 04 Aug 2026 05:46 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 04 Aug 2026 05:46 PM IST
सार

ग्वालियर के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन में निवेश बढ़ाने के लिए मुंबई में इन्वेस्टर्स मीट आयोजित हुई। सरकार ने  10 हजार करोड़ से अधिक निवेश और 14 हजार रोजगार सृजित करने का लक्ष्य रखा है। सीएम ने उद्योगों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। 

विज्ञापन
Gwalior to become a telecom hub! Major roadshow in Mumbai for ₹10,000 crore investment; CM promises all possib
मुंबई में आयोजित रोड शो में सीएम, केंद्रीय मंत्री और अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में स्थापित देश के पहले टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (टीएमजेड) में निवेश आकर्षित करने के लिए मंगलवार को मुंबई में इन्वेस्टर्स मीट और रोड शो आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव, केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, दूरसंचार विभाग के सचिव अमित अग्रवाल, मध्यप्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई तथा टेलीकॉम क्षेत्र की कई बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम में ग्वालियर के टीएमजेड को देश का प्रमुख टेलीकॉम विनिर्माण केंद्र बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई। सरकार ने इस परियोजना के लिए 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक निवेश आकर्षित करने का लक्ष्य रखा है। इससे करीब 14 हजार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की संभावना है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश उद्योगों के लिए तेजी से उभरता हुआ राज्य है। ग्वालियर में स्थापित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन निवेशकों के लिए नए अवसर लेकर आया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों को हर संभव सहयोग और निवेश के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध करा रही है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि मध्यप्रदेश आज कई क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज “मेड इन एमपी” और “मेक इन एमपी” के तहत वैश्विक स्तर पर उद्योग स्थापित हो रहे हैं। मैं सभी निवेशकों को आश्वस्त करता हूं कि भारत का हृदय प्रदेश उद्योग की दृष्टि से हर तरफ़ से अनुकूल है। आप सभी का मध्यप्रदेश में हार्दिक स्वागत है। सीएम ने कहा कि  मध्यप्रदेश को निवेशकों को भरपूर प्यार मिल रहा है। देश के सबसे बड़े पीएम मित्र पार्क के भूमिपूजन के दिन ही बुकिंग हो गई थी। ग्वालियर में देश की पहली टेलीकॉम इंडस्ट्री शुरू हो रही है। इसके लिए भारत सरकार के साथ राज्य सरकार ने MoU किया है। पड़ोसी राज्यों से सौहार्दपूर्ण रिश्ते बनाने के लिए हमने सीमा के विवादों को भी खत्म किया है। मध्यप्रदेश में निवेशक अनुकूल वातावरण में काम कर सके इसके लिए हमारी सरकार प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: 20 से अधिक संस्थानों के साथ हुए Mou,CM बोले-राष्ट्रीय शिक्षा नीति अहम, नैतिक मूल्यों से जुड़ रहे युवा
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले ही मिल चुके हैं 3,500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव
अधिकारियों ने बताया कि नई दिल्ली में आयोजित पहली इन्वेस्टर्स राउंडटेबल में 3,500 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। उम्मीद है कि मुंबई रोड शो के बाद निवेश की गति और तेज होगी तथा अधिक कंपनियां ग्वालियर में निवेश के लिए आगे आएंगी। 

ये भी पढ़ें-  MP News: दतिया हार पर भाजपा का बड़ा एक्शन! भीतरघात की जांच के लिए बनाई दो सदस्यीय समिति


भारत का पहला समर्पित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन
दूरसंचार विभाग के सचिव अमित अग्रवाल ने कहा कि ग्वालियर का टीएमजेड देश का पहला समर्पित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन है। यह केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार की साझेदारी का महत्वपूर्ण उदाहरण है। उन्होंने उद्योगों से ग्वालियर में निवेश कर भारत की विकास यात्रा का हिस्सा बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि यहां विश्वस्तरीय टेस्टिंग और मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम विकसित किया जाएगा, जिससे भारत वैश्विक सप्लाई चेन में अपनी भूमिका और मजबूत करेगा। 

ये भी पढ़ें-  दतिया उपचुनाव में हार के बाद CM Mohan Yadav का बड़ा बयान, क्या बोले?

निवेशकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
मध्यप्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई ने कहा कि मध्यप्रदेश निवेशकों के लिए देश के सबसे अनुकूल औद्योगिक राज्यों में शामिल है। ग्वालियर के TMZ में निवेशकों को विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर, प्लग-एंड-प्ले सुविधाएं और तेजी से सभी जरूरी स्वीकृतियां उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भूमि, बिजली, पानी और आकर्षक प्रोत्साहन पैकेज भी उपलब्ध करा रही है। युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार और हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग के अवसर तैयार होंगे। उन्होंने बताया कि ग्वालियर की बेहतर कनेक्टिविटी और रणनीतिक स्थिति निवेशकों के लिए बड़ी ताकत है। टीएमजेड के माध्यम से प्रदेश को इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकॉम विनिर्माण का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें-  Twisha Sharma case: रिटायर्ड जज गिरिबाला जमानत के लिए पहुंचीं हाईकोर्ट, 11 अगस्त को चालान पेश कर सकती है CBI

बड़ी कंपनियों ने दिखाई रुचि
मुंबई इन्वेस्टर्स मीट में टेलीकॉम, टेक्नोलॉजी, कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की कई प्रमुख कंपनियों ने भाग लिया। HFCL, Dixon Technologies, VVDN Technologies सहित कई अग्रणी कंपनियों ने ग्वालियर के TMZ में निवेश करने में रुचि दिखाई। बता दें कि 30 जुलाई 2026 को दूरसंचार विभाग और मध्यप्रदेश सरकार के बीच एमओयू के साथ ग्वालियर में देश के पहले टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन का शुभारंभ किया गया था। इसका उद्देश्य भारत को वैश्विक टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन हब बनाना तथा 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान को नई गति देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed