सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   History-Sheeter Fires Shots in the Air During Chunari Yatra; Also Attacks Youth with a Knife

Bhopal News: चुनरी यात्रा में हिस्टीशीटर बदमाश ने किया हवाई फायर, चाकू से युवक पर हमला भी किया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Thu, 26 Mar 2026 02:54 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल के कोलार में नवरात्रि की चुनरी यात्रा के दौरान हिस्ट्रीशीटर ने हवाई फायर कर दहशत फैला दी। युवक पर चाकू से हमला भी किया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

History-Sheeter Fires Shots in the Air During Chunari Yatra; Also Attacks Youth with a Knife
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र में बुधवार रात नवरात्र के अवसर पर निकाली गई चुनरी यात्रा के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश द्वारा हवाई फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी, लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

Trending Videos

कोलार पुलिस के अनुसार, ललिता नगर में देवी मंदिर तक चुनरी यात्रा निकाली जा रही थी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं। रात करीब पौने नौ बजे अचानक गोली चलने की आवाज से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि क्षेत्र का बदमाश राज ठकुरिया उर्फ अक्षय ठाकुर ने हर्ष फायर किया था। हालांकि उसने किसी को निशाना बनाकर गोली नहीं चलाई, फिर भी सार्वजनिक कार्यक्रम में इस तरह की हरकत से लोगों की जान जोखिम में पड़ गई। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।


पढ़ें: उज्जैन में महाअष्टमी पर आस्था का अनोखा रंग: संतों की अगुवाई में आज होगी पूजा, माता को लगेगा मदिरा का भोग

पहले गुमराह करने की कोशिश
घटना के बाद शुरू में यह बताया जा रहा था कि किसी नाबालिग ने एयर गन से फायर किया है। लेकिन पुलिस द्वारा गहराई से पूछताछ करने पर सच्चाई सामने आई। जानकारी के अनुसार, दामखेड़ा निवासी अक्षय ठाकुर भी यात्रा में शामिल हुआ था, जिसका स्थानीय निवासी हरिओम यादव से पहले से विवाद चल रहा था।

यात्रा के दौरान हरिओम ने अक्षय का विरोध किया, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर अक्षय ने हरिओम की गर्दन पर चाकू रख दिया। जब लोग उसे पकड़ने के लिए आगे बढ़े तो उसने हवाई फायर कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने देर रात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है, लेकिन फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed