सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Major administrative reshuffle in MP: 62 IPS officers transferred, SPs of 19 districts replaced, Singrauli SP

एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 62 IPS अधिकारियों के तबादले,19 जिलों के SP बदले, सिंगरौली एसपी खत्री को हटाया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sun, 03 May 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश में 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिसमें 19 जिलों के एसपी बदले गए हैं। सिंगरौली बैंक डकैती मामले के बाद वहां के एसपी को हटाया गया है। चलिए जानते हैं अब किस जिले की कमान किसे सौंपी गई है?

Major administrative reshuffle in MP: 62 IPS officers transferred, SPs of 19 districts replaced, Singrauli SP
वल्लभ भवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य सरकार ने शनिवार को बड़ा प्रशासिनक बदलाव करते हुए 62 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के ट्रांसफर किए है। इसमें 19 जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को इधर से उधर किया गया है। बैंक डकैती केस के बाद सिंगरौली एसपी मनीष खत्री को हटा दिया गया है, उनको एआईजी पीएचक्यू बनाया गया है।   
Trending Videos


वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई
गृह विभाग की तरफ से जारी ट्रांसफर आदेश में पुलिस मुख्यालय से लेकर फील्ड में तैनात वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। इस सूची में 19 पुलिस अधीक्षक को नई जिम्मेदारी दी गई है। इसमें भिंड, शिवपुरी, रीवा, सागर, धार, मुरैना, छतरपुर, खंडवा, नीमच, पांढुर्ना, आगर मालवा, अनूपपुर, मऊगंज, डिंडोरी, मंदसौर, दतिया, सीहोर, सिंगरौली, दमोह और सिवनी शामिल हैं। कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से यह बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा एडीजी, डीआईज और डीसीपी स्तर के अधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP Politics: भाजपा का नारी शक्ति पर फोकस, राज्यसभा चुनाव में एक सीट पर उतार सकती है महिला उम्मीदवार!

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण राजाबाबू सिंह को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रेल, विशेष पुलिस महानिदेशक रेल रवि कुमार गुप्ता को विशेष पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण एवं निदेशक मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी भैंरी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।  इसके अलावा पुलिस मुख्यालय में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सोलोमन यश कुमार मिंज को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शिकायत एवं मानव अधिकार एवं अमनि लेखा / कल्याण, पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। 













 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed