सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Mann Ki Baat: CM Dr. Yadav said – Madhya Pradesh's 100% booth target with positive energy and indigenous resol

मन की बात: सीएम डॉ. यादव बोले- सकारात्मक ऊर्जा और स्वदेशी संकल्प के साथ मध्य प्रदेश का 100% बूथ लक्ष्य

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 26 Oct 2025 06:57 PM IST
सार

रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन महामंत्री हितानंद ने विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं व आमजन के साथ इसे सुना। मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा नेता इसे 100% बूथों तक ले जाने के लिए स्वदेशी शपथ के साथ सक्रिय हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम मध्य प्रदेश में सकारात्मक ऊर्जा फैला रहा है। 
 

विज्ञापन
Mann Ki Baat: CM Dr. Yadav said – Madhya Pradesh's 100% booth target with positive energy and indigenous resol
सीएम ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ सुनी मन की बात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम मध्य प्रदेश में सांस्कृतिक और सामाजिक एकता का प्रतीक बन रहा है। सितंबर में 82% बूथों पर पहुंचने के बाद भाजपा अब 100% बूथों तक इसे ले जाने के लिए कटिबद्ध है। रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन महामंत्री हितानंद ने विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं व आमजन के साथ इसे सुना।
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  MP News: शिवपुरी के डॉ. अजय खेमरिया बने दिव्यांगजन आयुक्त, मंगलम संस्था के है संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल की दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के करूणाधाम मंडल (वार्ड-27, बूथ-48), खंडेलवाल ने रायसेन की सांची विधानसभा के सलामतपुर मंडल (ग्राम खोह, बूथ-7) और हितानंद ने बिहार के दरभंगा में कार्यक्रम सुना। डॉ. यादव और खंडेलवाल ने घरों में स्वदेशी अपनाने के स्टीकर चिपकाकर आत्मनिर्भर भारत की शपथ दिलाई। डॉ. यादव ने कहा कि पीएम मोदी ने 'मन की बात' के जरिए सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया है। यह कार्यक्रम देश के हर क्षेत्र को जोड़ता है, जिसमें लघु भारत का दर्शन होता है। उन्होंने बच्चों की संस्कृत अभिव्यक्ति, भारत की कॉफी, बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय और बिरसा मुंडा की जयंती का जिक्र किया। 1 नवंबर को सरदार पटेल की 150वीं जयंती के लिए केवड़िया में होने वाले आयोजन में मध्य प्रदेश के युवाओं की भागीदारी का उल्लेख किया, जहां पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिला।

ये भी पढ़ें-  MP News: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, सीएम की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

हमारे त्योहार और विरासत समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारे त्योहार और विरासत समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। प्रधानमंत्री जी ने पूर्वांचल के सबसे बड़े पर्व छठ पर्व का जिक्र किया है। यह पर्व हम सभी को अपनी सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देने के साथ एकजुटता का भाव पैदा कराते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी को छठ पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें सनातन से जोड़ने के साथ संस्कृति के संरक्षण की प्रेरणा देता है। 

ये भी पढ़ें-  MP News: प्रदेश भाजपा में संगठन विस्तार के बाद अब निगम-मंडलों की बारी, राजनीतिक नियुक्तियों पर नजरें टिकीं

आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के लिए शपथ दिलाई 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मन की बात' श्रवण कार्यक्रम के बाद आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लिए शपथ दिलायी। सीएम ने शपथ दिलाते हुए कहा कि मैं भारत  माता की सेवा और सम्मान के लिए अपने दैनिक जीवन में अधिकतम भारतीय उत्पादों का उपयोग करूंगा। और आयातित वस्तुओं की जगह देशी विकल्प अपनाऊंगा। घर, गांव और समाज में भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता दूंगा।  गांव किसान तथा कारीगरों का समर्थन कर  स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा दूंगा।  युवाओं और बच्चों को स्वदेशी अपनाने के लिए  प्रेरित कर नई पीढ़ी तक  इसका महत्व पहुंचाऊंगा। पारिवारिक और सामाजिक जीवन में भारतीय भाषाओं का प्रयोग करूंगा। पर्यावरण के प्रति सहजग रहकर स्वदेशी और प्रकृति अनुकूल उत्पादकों का प्रयोग करूंगा और देश के पर्यटन स्थलों को  प्राथमिकता दूंगा।

ये भी पढ़ें- MP Exellence Awards 2025: हमारी बहनें जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर.,सीएम ने बताई स्टार्टअप में महिलाओं की भूमिका

1-3 नवंबर को भोपाल में स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन
डॉ. यादव ने 1-3 नवंबर को भोपाल के लाल परेड मैदान में होने वाले मध्य प्रदेश स्थापना दिवस की जानकारी दी, जिसमें सम्राट विक्रमादित्य का महानाट्य मंचित होगा। उन्होंने सभी से सहभागिता का आह्वान किया। खंडेलवाल ने कहा कि 'मन की बात' हर नागरिक की आवाज है। मध्य प्रदेश में सितंबर में 82% बूथों पर इसे सुना गया, जो बड़े राज्यों में सर्वाधिक है। कार्यकर्ता भाव को जीवंत रखते हुए 100% लक्ष्य हासिल करेंगे। उन्होंने कांग्रेस के 50 वर्षीय शासन में गरीबों की उपेक्षा की तुलना में मोदी और यादव सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को सराहा, जो औद्योगीकरण से रोजगार और आत्मनिर्भरता ला रही हैं। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने स्वदेशी स्टीकर चिपकाकर स्थानीय कारीगरों, किसानों और गांवों को बढ़ावा देने की अपील की। यह कार्यक्रम सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed