फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: How Did Nidhi Meet Sonu Singh? Mother Reveals Details, Influencer Was Building Her Dream House in Singraul

एमपी: सोनू सिंह के संपर्क में कैसे आई निधि, मां ने खोले सारे राज, सिंगरौली में बना रही थी बड़ा सा 'ड्रीम हाउस'

Mon, 28 Sep 2026 04:16 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 28 Sep 2026 04:16 PM IST
सार

सिंगरौली में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर निधि तिवारी की मौत के बाद उनकी मां ने सोनू सिंह से बेटी के रिश्ते को लेकर कई अहम बातें बताई हैं। मां के मुताबिक, दोनों की पहचान होटल में हुई थी और बाद में सोनू निधि से लगातार फोन पर संपर्क में रहने लगा था।

विज्ञापन
MP: How Did Nidhi Meet Sonu Singh? Mother Reveals Details, Influencer Was Building Her Dream House in Singraul
मृतक निधी तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर निधि तिवारी की मौत के बाद उनकी मां हेमलता तिवारी ने बेटी के सोनू सिंह के साथ रिश्ते और पिछले कुछ समय की परिस्थितियों को लेकर कई बातें बताई हैं। मां का आरोप है कि निधि सोनू के संपर्क में रहती थी और सोनू उस पर लगातार नजर रखता था। हेमलता के मुताबिक, निधि के कान में अक्सर ब्लूटूथ लगा रहता था और वह लंबे समय तक फोन पर सोनू से बातचीत करती रहती थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: निधि तिवारी की आखिरी रात में क्या हुआ? आखिरी कॉल के बाद भावुक पोस्ट, बंद कमरे तक पहुंची पुलिस की जांच
विज्ञापन


होटल में काम के दौरान हुई थी पहचान
परिवार के मुताबिक, निधि मोरवा के जीएस ग्रैंड होटल में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर नौकरी करती थी। होटल में एनसीएल और आउटसोर्सिंग कंपनियों से जुड़े लोगों का आना-जाना रहता था। इसी दौरान पंजाब के रहने वाले सोनू सिंह से उसकी पहचान हुई। मां के अनुसार, सोनू एक आउटसोर्सिंग कंपनी में इंजीनियर था और सिंगरौली आने पर इसी होटल में ठहरता था। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और बाद में प्रेम संबंध होने की बात परिवार के सामने आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  उज्जैन ‘शाही मस्जिद नहीं हट रही...’  वक्फ बोर्ड अध्यक्ष पटेल का ओवैसी को जवाब, बोले- लोगों को भड़काना बंद करें

मां का आरोप- फोन पर लगातार रखता था नजर
हेमलता तिवारी का कहना है कि सोनू निधि के संपर्क में लगातार बना रहता था। वह फोन पर उससे बात करता था और निधि ज्यादातर समय ब्लूटूथ के जरिए उससे जुड़ी रहती थी। परिवार में किसी रिश्तेदार के आने या घर में किसी गतिविधि को लेकर भी सोनू की ओर से सवाल किए जाने की बात मां ने कही है। परिवार का दावा है कि सोनू शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। मां के मुताबिक, परिवार ने निधि को इस रिश्ते को लेकर समझाने की कोशिश भी की थी, लेकिन दोनों के बीच बातचीत जारी रही। 


ये भी पढ़ें-  फर्जी आईएएस तृप्ति सिंह केस में शिकायतकर्ता रोहित भी आरोपी, नौकरी लगवाने झांसा देने का आरोप, एफआईआर दर्ज

परिवार की जिम्मेदारियां भी संभाल रही थी निधि
हेमलता के अनुसार, निधि उनकी सबसे बड़ी बेटी थी और परिवार की जिम्मेदारियों में लगातार सहयोग करती थी। उनके पिता अशोक तिवारी हिंडाल्को में नौकरी करते थे। बाद में उनका ट्रांसफर हो गया और वह करीब 17 साल से परिवार से अलग रह रहे हैं। मां ने ही बच्चों की परवरिश की। निधि भी परिवार के लिए काम कर रही थी। मां के मुताबिक, वह बैढ़न में अपना घर बनवा रही थी और परिवार की जरूरतों का ध्यान रखती थी। हालांकि, पिछले कुछ समय से उसके तनाव में रहने की बात भी परिवार ने कही है। 

ये भी पढ़ेंं-  भोपाल: एमपी नगर डीबी मॉल के सामने करंट वाले खंभे ने ली भाजपा युवा मोर्चा नेता की जान, पत्नी भी आई चपेट में

घटना के दिन भी कान में लगा था ब्लूटूथ
हेमलता तिवारी के मुताबिक, घटना वाले दिन निधि ने नीचे पूजा-पाठ किया और इसके बाद घर की ऊपरी मंजिल पर चली गई। उस वक्त भी उसके कान में ब्लूटूथ लगा हुआ था। कुछ देर बाद सोनू सिंह का फोन आने की बात मां ने बताई। परिवार के लोग ऊपर पहुंचे तो निधि के कमरे का दरवाजा बंद मिला। आवाज देने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। 

ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: एसआईआर विवाद पर भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, सीएम मोहन बोले- राहुल गांधी देश से माफी मांगें

कमरे के अंदर का मंजर देख मचा हड़कंप
मां के अनुसार, दरवाजा खुलने पर निधि दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी मिली। यह देखकर घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। फिलहाल निधि की मौत के मामले में पुलिस जांच कर रही है। परिवार की ओर से सामने आए आरोपों के अलावा पुलिस सोनू से हुई बातचीत, कॉल रिकॉर्ड और घटना से पहले की परिस्थितियों की भी जांच कर रही है। निधि की मौत के पीछे की पूरी वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed