फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Nidhi Tiwari Death Case: What Happened in Last Call? Police Probe Emotional Post, Locked Room Link

एमपी: आखिरी कॉल के बाद इन्फ्लुएंसर निधि का भावुक पोस्ट, कमरे में हुईं बंद; मोबाइल से तलाशे जा रहे मौत के सुराग

Mon, 28 Sep 2026 04:22 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 28 Sep 2026 04:22 PM IST
सार

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर निधि तिवारी की मौत की जांच अब उनकी आखिरी रात की घटनाओं पर केंद्रित हो गई है। फोन पर हुई बातचीत के बाद भावुक सोशल मीडिया पोस्ट और कमरे में खुद को बंद करने के बीच की कड़ी पुलिस तलाश रही है। पुलिस निधि के मोबाइल की कॉल डिटेल और सोशल मीडिया एक्टिविटी खंगाल रही है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि मौत से पहले उन्होंने किन लोगों से बात की थी और आखिरी बातचीत के बाद उनकी गतिविधियों में क्या बदलाव आया।

विज्ञापन
Nidhi Tiwari Death Case: What Happened in Last Call? Police Probe Emotional Post, Locked Room Link
निधि तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और मिस प्रिटी इंडिया की विजेता निधि तिवारी की मौत के बाद पुलिस की जांच अब उनकी जिंदगी के आखिरी कुछ घंटों की डिजिटल टाइमलाइन पर टिक गई है। मौत से पहले फोन पर हुई बातचीत, उसके बाद सोशल मीडिया पर की गई भावुक पोस्ट और फिर कमरे में खुद को बंद करने के घटनाक्रम को पुलिस जोड़कर देख रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिरी बातचीत के बाद निधि के साथ क्या-क्या हुआ था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  फर्जी आईएएस तृप्ति सिंह केस में शिकायतकर्ता रोहित भी आरोपी, नौकरी लगवाने झांसा देने का आरोप, एफआईआर दर्ज
विज्ञापन


आखिरी कॉल के बाद बदली थी स्थिति
परिजनों के मुताबिक शनिवार रात करीब आठ बजे निधि की सोनू सिंह नाम के युवक से फोन पर बातचीत हुई थी। इस दौरान दोनों के बीच बहस होने की बात सामने आई है। बातचीत के बाद निधि ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट की। इसमें लिखा कि 'इस अधूरे दिल को किसी ने पूरा नहीं किया, मैंने खुद से पूरा कर लिया...इसलिए कहा जाता है कि खुद से प्यार करो, किसी और से नहीं. खुद में खुद में खुद को तलाशो, किसी ओर में आखिर कब तक तलाशोगे खुद को. इस पोस्ट के बाद निधि कमरे में चली गईं। रात में परिजनों ने उन्हें खाना खाने के लिए बुलाया, लेकिन उन्होंने मना कर दिया और अकेला छोड़ने के लिए कहा। यही घटनाक्रम अब पुलिस की जांच का अहम हिस्सा है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि फोन पर हुई बातचीत के बाद निधि की मानसिक और व्यवहारिक स्थिति में क्या बदलाव आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत: आज खुले रहेंगे सभी बैंक, 3 दिन की हड़ताल टली; आईबीए-यूएफबीयू में बनी सहमति

मोबाइल में तलाशे जा रहे आखिरी सुराग
पुलिस निधि के मोबाइल फोन के कॉल डिटेल रिकॉर्ड और सोशल मीडिया एक्टिविटी की जांच कर रही है। जांच का मकसद यह पता लगाना है कि घटना से पहले निधि किन लोगों के संपर्क में थीं और आखिरी बातचीत किस-किस से हुई थी। पुलिस यह भी देख रही है कि आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट किस समय की गई और उसके आसपास मोबाइल पर उनकी क्या गतिविधियां थीं। इससे घटना से पहले के घटनाक्रम की कड़ी तैयार करने में मदद मिल सकती है। 


ये भी पढ़ें-  भोपाल: एमपी नगर डीबी मॉल के सामने करंट वाले खंभे ने ली भाजपा युवा मोर्चा नेता की जान, पत्नी भी आई चपेट में

सिर्फ सोनू से बातचीत तक सीमित नहीं जांच
मामले में सोनू सिंह से हुई बातचीत जांच का महत्वपूर्ण बिंदु है, लेकिन पुलिस पूरे संपर्क रिकॉर्ड को खंगाल रही है। यह देखा जा रहा है कि घटना से पहले निधि लगातार किन लोगों से बात कर रही थीं और उनके संपर्क में कौन-कौन लोग थे। पुलिस परिजनों के बयान भी दर्ज कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

ये भी पढ़ें-  बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत: आज खुले रहेंगे सभी बैंक, 3 दिन की हड़ताल टली; आईबीए-यूएफबीयू में बनी सहमति

सोशल मीडिया पर थी बड़ी पहचान
निधि तिवारी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थीं। फेसबुक पर उनके करीब 9.28 लाख और इंस्टाग्राम पर करीब 7.12 लाख फॉलोअर्स हैं। वह डांस रील्स और अन्य वीडियो पोस्ट करती थीं। वर्ष 2024 में उन्होंने ‘मिस प्रिटी इंडिया’ का खिताब भी जीता था और फिल्मों में काम करने का सपना था। अब उनकी मौत की जांच में उनकी यही डिजिटल मौजूदगी अहम हो गई है। पुलिस कॉल रिकॉर्ड और सोशल मीडिया गतिविधियों को घटनाक्रम से जोड़कर यह समझने की कोशिश कर रही है कि मौत से पहले की उनकी आखिरी गतिविधियां क्या थीं और उस रात वास्तव में क्या हुआ था। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। आखिरी कॉल, मोबाइल रिकॉर्ड और परिजनों के बयानों से सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही मामले की तस्वीर और स्पष्ट होगी।

ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: एसआईआर विवाद पर भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, सीएम मोहन बोले- राहुल गांधी देश से माफी मांगें

कैसे हुई निधि तिवारी की मौत?
निधि तिवारी की शनिवार रात अपने कमरे में फांसी लगाने से मौत हुई। परिजनों के अनुसार घटना से कुछ देर पहले वह सोनू सिंह नाम के युवक से फोन पर बात कर रही थीं। बातचीत के बाद उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया। कुछ देर बाद सोनू ने निधि की मां को फोन कर बताया कि वह फांसी लगाने जा रही हैं। परिजन कमरे तक पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर निधि को फंदे से उतारा गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed