सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Lok Sabha Election 2024 Kamal Nath Comments on BJP guarantee for Madhya Pradesh Lok Sabha Chunav

MP: कमलनाथ ने BJP पर कसा तंज, बोले- ये एक्सपायरी डेट वाली गारंटी लेकर चुनावी मैदान में; इनके झांसे में ना आएं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 12 May 2024 04:49 PM IST
सार

MP Politics: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का प्रचार थमने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि इस लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एक्सपायरी डेट वाली गारंटी लेकर मैदान में है।                                                                                                                                                                       

विज्ञापन
MP Lok Sabha Election 2024 Kamal Nath Comments on BJP guarantee for Madhya Pradesh Lok Sabha Chunav
पूर्व सीएम कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक बार फिर से भाजपा पर हमला बोला है। दरअसल भारतीय जनता पार्टी इस बार लोकसभा चुनाव में मोदी की गारंटी की बात को लेकर जनता के बीच जा रही है। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि पर लिखा है कि इस लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एक्सपायरी डेट वाली गारंटी लेकर मैदान में है। उन्होंने कहा है कि भाजपा दुनिया की इकलौती ऐसी पार्टी है जो जिस बात की गारंटी देती है, उसी बात पर यूटर्न मार देती है। इसलिए अपनी अक्ल लगाएं, भाजपा के झांसे में न आएं।

Trending Videos

 

महिलाओं को तीन हजार देने की गारंटी अभी तक अधूरी
पूर्व सीएम कमलनाथ ने आगे लिखा कि भाजपा ने मध्य प्रदेश की महिलाओं को 3000 रुपया महीने देने की गारंटी दी थी, लेकिन आज तक पूरी नहीं की। भाजपा ने 450 रुपया में गैस सिलेंडर देने की गारंटी दी थी, लेकिन पूरी नहीं की। भाजपा ने 2700 रुपये क्विंटल गेहूं खरीदने की गारंटी दी थी, लेकिन पूरी नहीं की। भाजपा ने 3100 रुपया क्विंटल धान खरीदने की गारंटी दी थी, लेकिन आज तक पूरी नहीं की। भाजपा ने किसानों का 50000 रुपये तक का कर्ज माफ करने की गारंटी दी थी, लेकिन आज तक पूरी नहीं की। बाकी आप समझदार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed