सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: A big gift to Ujjain before Simhastha-2028: Bypass railway line worth Rs 189 crore approved

MP News:  सिंहस्थ-2028 से पहले उज्जैन को बड़ी सौगात, 189 करोड़ की बायपास रेलवे लाइन मंजूर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 13 Feb 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
सार

सिंहस्थ-2028 से पहले उज्जैन को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात मिली है। 8.60 किमी लंबी नईखेड़ी-चिंतामन गणेश बायपास लाइन से ट्रेनों का आवागमन सुगम होगा और देरी की समस्या कम होगी।

MP News: A big gift to Ujjain before Simhastha-2028: Bypass railway line worth Rs 189 crore approved
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन बायपास रेलवे लाइन परियोजना को मंजूरी देने पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। भारतीय रेल द्वारा 189.04 करोड़ रुपये की लागत से इस परियोजना को स्वीकृति दी गई है। यह 8.60 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन नईखेड़ी और चिंतामन गणेश रेलवे स्टेशन को जोड़ेगी। इसके बन जाने से उज्जैन के पास ट्रेनों के लिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा। अभी कई ट्रेनों को उज्जैन स्टेशन से रिवर्स करना पड़ता है, जिससे समय की बर्बादी और देरी होती है। बायपास लाइन बनने से यह समस्या खत्म होगी और रेल संचालन अधिक सुचारु हो सकेगा।
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  देवास सहकारी समिति घोटाला: किसानों के नाम पर आठ करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी, कई अधिकारियों पर केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


यह परियोजना विशेष रूप से सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण है। सिंहस्थ के दौरान लाखों श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते हैं। ऐसे में अतिरिक्त और निर्बाध रेल व्यवस्था से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। सरकार का मानना है कि इस परियोजना से न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी। उज्जैन और आसपास के इलाकों में व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी और रेलवे नेटवर्क अधिक प्रभावी बनेगा।  

ये भी पढ़ें-  MP Weather Today: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, दिन में गर्मी का एहसास, रातें भी हो रहीं सामान्य 

बता दें सिंहस्थ-2028 को लेकर मध्य प्रदेश में तैयारियां तेज हो गई हैं। उज्जैन में आयोजित होने वाला यह महापर्व देश के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक है, जिसमें देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु पहुंचते हैं। राज्य सरकार इस बार सिंहस्थ को और अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित और डिजिटल सुविधाओं से युक्त बनाने की दिशा में काम कर रही है। रेलवे, सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य सेवाएं और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। हाल ही में उज्जैन बायपास रेलवे लाइन को मंजूरी भी इसी तैयारी का हिस्सा है, जिससे श्रद्धालुओं का आवागमन सुगम होगा। प्रशासन का फोकस ट्रैफिक मैनेजमेंट, अस्थायी आवास, स्वच्छता और आपदा प्रबंधन पर भी है। सरकार का लक्ष्य है कि सिंहस्थ-2028 आस्था के साथ-साथ बेहतर प्रबंधन और आधुनिक सुविधाओं का उदाहरण बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed