{"_id":"698ed6c87055bf96de0da388","slug":"sensational-revelation-of-the-corpse-in-the-suitcase-the-accused-fled-to-his-second-wife-after-killing-his-third-wife-bhopal-news-c-1-1-noi1404-3946667-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal Crime: लोहे के संदूक में बंद लाश का सनसनीखेज खुलासा, तीसरी पत्नी की हत्या कर दूसरी के पास भागा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal Crime: लोहे के संदूक में बंद लाश का सनसनीखेज खुलासा, तीसरी पत्नी की हत्या कर दूसरी के पास भागा आरोपी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: भोपाल ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
सार
भोपाल के निशातपुरा में सूटकेस में मिले महिला शव की पहचान सिया (28) के रूप में हुई। वह आरोपी युवक के साथ तीसरी पत्नी बनकर रह रही थी। युवक ने हत्या कर शव नाले में फेंका और जबलपुर में दूसरी पत्नी के पास भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
भोपाल में तीसरी पत्नी की हत्या कर इस पेटी में छुपाया था शव
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी के निशातपुरा इलाके में लोहे के संदूक में महिला का शव मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कमल नगर स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास नाले में मिले संदूक से बरामद शव की पहचान सिया (28) के रूप में हुई है। वह मूलतः महाराष्ट्र के गोंदिया जिले की रहने वाली थी।
Trending Videos
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिस युवक के साथ वह तीसरी पत्नी के रूप में रह रही थी, उसी ने उसकी हत्या की और वारदात के बाद जबलपुर में रह रही अपनी दूसरी पत्नी के पास पहुंच गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे सूचना मिली थी कि कमल नगर के नाले में एक संदिग्ध संदूक पानी में तैर रहा है, जिसमें शव दिखाई दे रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने संदूक को बाहर निकालकर खोला तो उसमें महिला का शव मिला, जो काफी हद तक सड़ चुका था। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
ये भी पढ़ें- मोहब्बत का मोलभाव: पत्नी ने पति के बदले प्रेमिका से वसूले डेढ़ करोड़ रुपये, जानें प्रेमकहानी की अनोखी दास्तां
हाथ पर दीप लिखा था
महिला के हाथ पर ‘दीप’ नाम और 1992 अंकित टैटू मिला, जिसके आधार पर पहचान की कड़ी आगे बढ़ी। आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगालने पर पता चला कि कमल नगर में रहने वाली एक महिला पिछले कुछ दिनों से लापता थी। जांच में यह भी सामने आया कि उसके साथ रहने वाला युवक भी घटना के बाद से गायब है। आरोपी का घर घटनास्थल से मात्र 200 मीटर की दूरी पर बताया जा रहा है।
पांच साल पहले भोपाल आई थी
पुलिस को जानकारी मिली है कि सिया करीब पांच साल पहले भोपाल आई थी और इंस्टाग्राम के जरिए आरोपी युवक से उसकी पहचान हुई थी। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

कमेंट
कमेंट X