सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Ajax controversy ends, Chaudhary Mukesh Maurya recognized as state president, acting state president

MP News: अजाक्स विवाद खत्म,चौधरी मुकेश मौर्य को प्रांताध्यक्ष की मान्यता, कार्यवाहक प्राताध्यक्ष विशेष गढ़पाले

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 03 Apr 2026 09:37 PM IST
विज्ञापन
सार

अजाक्स संगठन में प्रांताध्यक्ष को लेकर चल रहा विवाद अब खत्म हो गया है।  सरकार ने चौधरी मुकेश मौर्य को प्रांताध्यक्ष और आईएएस विशेष गढ़पाले को कार्यवाहक प्रांताध्यक्ष मान्यता दी है।

MP News: Ajax controversy ends, Chaudhary Mukesh Maurya recognized as state president, acting state president
मुकेश मोर्य और विशेष गढ़पाले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) में चल रहा प्रांताध्यक्ष पद का विवाद अब खत्म हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग (कर्मचारी कल्याण) ने स्थिति स्पष्ट करते हुए चौधरी मुकेश मौर्य को वैधानिक प्रांताध्यक्ष और आईएएस विशेष गढ़पाले को कार्यवाहक प्रांताध्यक्ष के रूप में मान्यता दी है। प्रांतीय सचिव डॉ. अनिल अर्गल ने बताया कि रजिस्ट्रार फर्म्स एवं सोसायटी, भोपाल द्वारा मान्यता प्राप्त कर्मचारी संघों के प्रांताध्यक्षों की सूची विधानसभा पटल पर रखी गई थी। इसके आधार पर सामान्य प्रशासन विभाग को अवगत कराया गया कि कुछ लोग संगठन के नाम का गलत उपयोग कर भ्रम फैला रहे हैं। इसके बाद विभाग ने पत्र जारी कर सभी शासकीय विभागों को निर्देश दिए कि चौधरी मुकेश मौर्य को प्रांताध्यक्ष और विशेष गढ़पाले को कार्यवाहक प्रांताध्यक्ष मानते हुए उनसे ही पत्राचार किया जाए। 
Trending Videos


ये भी पढ़ें- MP Board Results: MP बोर्ड रिजल्ट की उलटी गिनती शुरू, 15 अप्रैल के पहले नतीजे संभव, 16 लाख छात्रों को इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन मिलकर करेगा काम
प्रांताध्यक्ष मुकेश मौर्य और कार्यवाहक प्रांताध्यक्ष विशेष गढ़पाले ने कहा कि संगठन सभी को साथ लेकर काम करेगा। उनका लक्ष्य अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ-साथ समाज को मजबूत बनाना और अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।  

ये भी पढ़ें- भोपाल में चलती ट्रेन पकड़ना पड़ा भारी: 5 सेकंड में कई बार प्लेटफॉर्म के बीच घिसटा युवक, CCTV में कैद हुआ हादसा

योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर
संगठन ने तय किया है कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही छात्रावासों में एससी-एसटी विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं की निगरानी भी की जाएगी। संगठन की गतिविधियों को बेहतर ढंग से चलाने के लिए भोपाल स्थित अजाक्स भवन में जल्द ही प्रांतीय और जिला पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी।
 
ये भी पढ़ें- राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म: जीतू पटवारी बोले- भाजपा लोकतंत्र खत्म करने में जुटी, कोर्ट जाएगी पार्टी

IAS संतोष वर्मा ने उठाए सवाल
वहीं, आईएएस संतोष वर्मा ने इस पूरे मामले पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि किसी संगठन के प्रांताध्यक्ष को तय करने का अधिकार सरकार या सामान्य प्रशासन विभाग के पास नहीं होता। उन्होंने कहा कि इस मामले में सामान्य प्रशासन विभाग और रजिस्ट्रार फर्म्स एंड सोसायटी के पास अपील लंबित है। वर्मा ने यह भी सवाल उठाया कि वर्ष 2023 में जेएन कंसोटिया के प्रांताध्यक्ष रहते हुए मुकेश मौर्य कैसे इस पद पर आए। उनके मुताबिक, सामान्य प्रशासन विभाग ने जिस पत्र के आधार पर यह मान्यता दी है, वह केवल संबंधित व्यक्तियों द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित संवाद है, इससे विवाद पूरी तरह समाप्त नहीं माना जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed