सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   UCC: A committee will be formed under the chairmanship of a retired judge, the CM said – the state is also mov

UCC: रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में बनेगी समिति, सीएम बोले-प्रदेश वन नेशन, वन लॉ की अवधारणा की ओर बढ़ रहा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 09 Apr 2026 09:36 AM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में समिति बनाई जाएगी। वहीं, सीएम ने जबलपुर में एक कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश वन नेशन, वन लॉ की अवधारणा की तरफ बढ़ रहा हैं। 

UCC: A committee will be formed under the chairmanship of a retired judge, the CM said – the state is also mov
मुख्यमंत्री मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की दिशा में सरकार ने तैयारी तेज कर दी है।  सरकार यूसीसी लागू करने के लिए रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक समिति बनाने की योजना पर काम कर रही है। इस समिति में समाजसेवी, वरिष्ठ वकील, कुलपति और कानूनी विशेषज्ञों को शामिल किया जाएगा। गृह विभाग द्वारा उन राज्यों के मॉडल का अध्ययन किया जा रहा है, जहां यूसीसी को लागू करने के लिए कदम उठाए गए हैं। मुख्यमंत्री को इस संबंध में विस्तृत जानकारी भी दी जा चुकी है। बता दें कि गुजरात और उत्तराखंड जैसे राज्यों में भी यूसीसी को लेकर समितियां बनाई गई हैं, जिनकी रिपोर्ट और कार्यप्रणाली का अध्ययन मध्यप्रदेश सरकार कर रही है।
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  MP News: भोपाल समेत चार संभागों में गेहूं खरीदी आज से, BJP नेता करेंगे किसानों का स्वागत, कांग्रेस का प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश वन नेशन, वन लॉ की अवधारणा की तरफ बढ़ रहा
बता दें बुधवार को मुख्यमंत्री  मोहन यादव ने जबलपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि राज्य ‘वन नेशन, वन लॉ’ की अवधारणा की ओर आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1951 में ही देश में एक समान कानून लागू करने का प्रस्ताव सामने आया था। अब समय आ गया है कि सभी वर्गों हिंदू, मुस्लिम, ऊंची-नीची जाति के लिए एक समान कानून हो। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश ने उसकी नीतियों की भारी कीमत चुकाई है।  

ये भी पढ़ें- Bhopal News: पात्रता परीक्षा मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में पक्ष रखेगी सरकार, मंत्री बोले- नहीं होने देंगे नुकसान
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed