सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Greenfield corridor to be built between Gwalior-Agra, two and a half hour journey to be completed in

MP News: ग्वालियर-आगरा के बीच बनेगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, ढाई घंटे का सफर सवा घंटे में, जल्द शुरू होगा काम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 09 Apr 2026 03:04 PM IST
विज्ञापन
सार

ग्वालियर-आगरा के बीच नया एक्सप्रेसवे बनने से सफर ढाई घंटे से घटकर करीब सवा घंटे का हो जाएगा। इससे कनेक्टिविटी बेहतर होगी, ट्रैफिक कम होगा और व्यापार-पर्यटन को भी बड़ा फायदा मिलेगा।

MP News: Greenfield corridor to be built between Gwalior-Agra, two and a half hour journey to be completed in
88 किमी का बनेगा ग्वालियर- आगरा एक्सप्रेसवे बनेगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ग्वालियर और आगरा के बीच सफर जल्द ही आसान और तेज होने वाला है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) करीब 88 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाने जा रहा है। इस परियोजना पर लगभग 4600 करोड़ रुपये खर्च होंगे। फिलहाल ग्वालियर से आगरा पहुंचने में करीब ढाई घंटे लगते हैं, लेकिन इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद यह सफर घटकर लगभग सवा घंटे रह जाएगा। यह एक्सप्रेसवे 6 लेन का होगा और पूरी तरह एक्सेस कंट्रोल्ड रहेगा, यानी बीच में कहीं से भी अनियंत्रित एंट्री नहीं होगी। इससे ट्रैफिक बिना रुके तेज और सुरक्षित चलेगा। रास्ते में इंटरचेंज, फ्लाईओवर, अंडरपास और सर्विस रोड भी बनाए जाएंगे। इस एक्सप्रेसवे के बनने से शहरों में ट्रैफिक कम होगा, समय की बचत होगी और यात्रा सुरक्षित बनेगी। साथ ही नए रोजगार और निवेश के अवसर भी बढ़ेंगे।  
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  MP News: 7 वरिष्ठ IPS अधिकारियों को संभागों का प्रभार,वरुण कपूर को भेपाल, उपेन्द्र जैन को उज्जैन की जिम्मेदारी
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस प्रोजेक्ट से ग्वालियर, मुरैना, धौलपुर और आगरा के बीच बेहतर कनेक्टिविटी बनेगी। साथ ही भिंड, शिवपुरी और दतिया जैसे आसपास के जिलों को भी फायदा होगा। यह मार्ग ग्वालियर को आगरा के जरिए दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के बड़े शहरों से जोड़ेगा। आगरा एक बड़ा पर्यटन केंद्र है, ऐसे में यहां आने वाले पर्यटक आसानी से ग्वालियर पहुंच सकेंगे। इससे पर्यटन, होटल, ट्रांसपोर्ट और स्थानीय कारोबार को फायदा मिलेगा। साथ ही माल ढुलाई तेज होने से व्यापार और उद्योग भी मजबूत होंगे। 

ये भी पढ़ें- MP News: मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव लड़ना होगा महंगा, प्रत्याशियों की जमानत राशि बढ़ाने का प्रस्ताव
  
यह होगा एक्सप्रेसवे का फायदा 
शहरों को ट्रैफिक जाम से राहत:
ग्वालियर, मुरैना और धौलपुर के शहरों में से गुजरने वाले भारी और व्यावसायिक वाहन अब सीधे इस हाई-स्पीड मार्ग का उपयोग करेंगे। इससे इन शहरों की आंतरिक सड़कें, बाजार क्षेत्र और आवासीय इलाके कम भीड़भाड़ वाले और अधिक व्यवस्थित बनेंगे। नागरिकों को दैनिक आवागमन में अधिक सुविधा, समय की बचत और सुरक्षित यात्रा का लाभ मिलेगा।
मुख्य संपर्क और ट्रांजिट हब: उत्तर भारत और मध्य भारत के लिए यह एक्सप्रेसवे ग्वालियर को मध्य प्रदेश के अंदरूनी क्षेत्रों और उत्तर भारत के प्रमुख शहरों के साथ जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण मार्ग बनेगा। तेज और निर्बाध मार्ग के कारण लंबी दूरी के यात्री और मालवाहक वाहन सुरक्षित और आसानी से अपने गंतव्य तक पहुँच पाएंगे। परिणामस्वरूप ग्वालियर एक प्रमुख ट्रांजिट हब के रूप में उभरेगा और शहर का क्षेत्रीय और आर्थिक महत्व बढ़ेगा।
लॉजिस्टिक्स और शहरी विकास:  एक्सप्रेसवे के माध्यम से माल और वस्तुओं का परिवहन तेज़, सुरक्षित और भरोसेमंद बनेगा, जिससे क्षेत्रीय लॉजिस्टिक्स नेटवर्क मजबूत होगा। इसके आसपास के क्षेत्रों में योजनाबद्ध औद्योगिक, वाणिज्यिक और आवासीय विकास को प्रोत्साहन मिलेगा। अनियोजित विस्तार और अव्यवस्थित निर्माण की बजाय सुव्यवस्थित और संतुलित शहरी विकास सुनिश्चित होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed