{"_id":"69d766c866153cacf40c4560","slug":"mp-news-minister-prahlad-patel-s-advice-to-new-officers-said-the-effect-of-change-can-be-seen-in-three-yea-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: नवागत अफसरों को मंत्री प्रहलाद पटेल की सीख, बोले-“तीन साल में दिखे बदलाव का असर”","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: नवागत अफसरों को मंत्री प्रहलाद पटेल की सीख, बोले-“तीन साल में दिखे बदलाव का असर”
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:14 PM IST
विज्ञापन
सार
भोपाल में जनपद सीईओ और विकासखंड अधिकारियों के प्रशिक्षण का समापन हुआ। मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने अधिकारियों को लक्ष्य के साथ काम करने और जनता के लिए बेहतर काम करने की सीख दी।
मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
विज्ञापन
विस्तार
भोपाल स्थित मध्यप्रदेश जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान में जनपद पंचायतों के नवागत मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (सीईओ) और विकासखंड अधिकारियों के अभिमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंत्री ने अधिकारियों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि अगले तीन वर्षों में ऐसा कार्य करें, जिससे उन्हें खुद अपने काम पर संतोष महसूस हो। उन्होंने कहा कि आत्मसंतुष्टि इस बात का संकेत है कि अधिकारियों ने आम जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है।
ये भी पढ़ें- MP News: मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव लड़ना होगा महंगा, प्रत्याशियों की जमानत राशि बढ़ाने का प्रस्ताव
उन्होंने अधिकारियों को लक्ष्य आधारित कार्यशैली अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि हर काम स्पष्ट योजना, मजबूत टीमवर्क और निरंतर प्रयास के साथ किया जाए, तो अच्छे परिणाम मिलते हैं। साथ ही उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और प्रभावशीलता के लिए संवाद को जरूरी बताया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने 45 दिनों के प्रशिक्षण में मिले अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्हें प्रशासनिक प्रक्रियाओं को समझने और फील्ड स्तर पर काम करने की व्यावहारिक जानकारी मिली, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सके हैं।
ये भी पढ़ें- UCC: रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में बनेगी समिति, सीएम बोले-प्रदेश वन नेशन, वन लॉ की अवधारणा की ओर बढ़ रहा
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X