सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Wheat procurement begins today in four divisions, including Bhopal; BJP leaders welcome farmers; Cong

MP News:भोपाल समेत चार संभागों में गेहूं खरीदी आज से, BJP नेता करेंगे किसानों का स्वागत, कांग्रेस का प्रदर्शन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 09 Apr 2026 08:05 AM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल सहित चार संभागों में आज से गेहूं खरीदी शुरू हो रही है, सरकार ने बेहतर व्यवस्था और किसानों के स्वागत की तैयारी की है। वहीं खरीदी में देरी को लेकर कांग्रेस विरोध में उतरते हुए प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगी।
 

MP News: Wheat procurement begins today in four divisions, including Bhopal; BJP leaders welcome farmers; Cong
गेहूं खरीदी आज से होगी शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश में गुरुवार से भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की शुरुआत हो रही है। बाकी संभागों में 15 अप्रैल से खरीदी शुरू होगी। इस बार खरीदी में देरी को लेकर सियासी माहौल भी गरमा गया है। जहां एक ओर सरकार किसानों के स्वागत की तैयारी में है, वहीं कांग्रेस इसे लेकर विरोध प्रदर्शन करने जा रही है। प्रदेशभर में करीब 19 लाख 40 हजार किसानों ने गेहूं बेचने के लिए पंजीयन कराया है। सरकार का दावा है कि इस बार खरीदी व्यवस्था को बेहतर और सुचारू बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। उपार्जन केंद्रों पर किसान मोर्चा के पदाधिकारी खरीदी केंद्रों पर पहुंचकर किसानों का स्वागत करेंगे। कई जगह किसानों का तिलक लगाकर अभिनंदन करने की भी योजना है। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि खरीदी प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो।
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  MP Weather Today: आज आंधी-बारिश का असर, कल से पूरे प्रदेश में बढ़ेगी तेज गर्मी, 5-6 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में बरदाने की पर्याप्त उपलब्धता 
प्रदेश में बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। सरकार का लक्ष्य है कि किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिले। इस वर्ष उपार्जन  के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,625 रूपए प्रति क्विंटल तय किया गया है। राज्य सरकार प्रदेश के किसानों को गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य के अतिरिक्त 40 रूपए प्रति क्विंटल बोनस का लाभ भी इस वर्ष देने जा रही है। इसके लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। 

ये भी पढ़ें- Bhopal News: पात्रता परीक्षा मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में पक्ष रखेगी सरकार, मंत्री बोले- नहीं होने देंगे नुकसान

19 लाख से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन 
उपार्जन वर्ष 2026-27 में गेहूं उपार्जन के लिए प्रदेश के 19 लाख 4 हजार 644 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। गेहूं उपार्जन के लिए इस वर्ष प्रदेश में कुल 3 हजार 627 उपार्जन केंद्र बनाये गये हैं। बीते उपार्जन वर्ष 2025-26 में 15 लाख 44 हजार 55 किसानों ने गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन कराया था।  

ये भी पढ़ें- MP News: CS अनुराग जैन बोले- मैं चीफ कंप्लेंट ऑफिसर बन गया हूं; बैठक में रस्तोगी बोलीं- जमीनी स्थिति बहुत अलग

हेल्प डेस्क और कंट्रोल रूम सक्रिय
खरीदी केंद्रों पर किसानों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क बनाए जा रहे हैं। साथ ही, जिला स्तर पर कंट्रोल रूम भी स्थापित किए गए हैं, जहां से पूरी प्रक्रिया की निगरानी होगी। मुख्यमंत्री कार्यालय से भी व्यवस्थाओं पर नजर रखी जाएगी। किसानों को योजनाओं की जानकारी देने के लिए केंद्रों पर प्रचार सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें-  MP News: टीकमगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पद से हटाए गए, 5 साल के लिए चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध

कांग्रेस का विरोध, कलेक्टर कार्यालयों का घेराव
वहीं, गेहूं खरीदी में देरी को लेकर कांग्रेस सरकार पर हमलावर है। प्रदेश कांग्रेस और किसान कांग्रेस के नेता आज अलग-अलग जिलों में कलेक्टर कार्यालयों का घेराव करेंगे। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के छतरपुर में प्रदर्शन में शामिल होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed