{"_id":"67265b509faf53904c00611a","slug":"mp-news-bjp-s-election-in-charge-will-go-to-the-districts-and-give-election-tips-preparations-for-organizati-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भाजपा के चुनाव प्रभारी जिलों में जाकर देंगे चुनाव टिप्स, संगठनात्मक चुनाव की तैयारी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भाजपा के चुनाव प्रभारी जिलों में जाकर देंगे चुनाव टिप्स, संगठनात्मक चुनाव की तैयारी तेज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 02 Nov 2024 10:40 PM IST
सार
भाजपा ने प्रदेश संगठनात्मक चुनावों के लिए अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पार्टी के जिला चुनाव प्रभारी अब जिलों में जाकर दो दिवसीय कार्यशालाओं का आयोजन करेंगे। इन कार्यशालाओं का उद्देश्य कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को चुनाव से संबंधित टिप्स देना और संगठन को मजबूत करना है
विज्ञापन
भाजपा।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
भाजपा ने प्रदेश संगठनात्मक चुनावों के लिए अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पार्टी के जिला चुनाव प्रभारी अब जिलों में जाकर दो दिवसीय कार्यशालाओं का आयोजन करेंगे। इन कार्यशालाओं का उद्देश्य कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को चुनाव से संबंधित टिप्स देना और संगठन को मजबूत करना है। भाजपा के प्रदेश में 60 संगठनात्मक जिले हैं, जहां इस महीने के अंत तक चुनाव होंगे। इसके लिए सोमवार और मंगलवार को प्रत्येक जिले में कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इन कार्यशालाओं में बूथ, मंडल, और जिला अध्यक्ष पदों के चुनाव की तैयारी की जाएगी। जिला चुनाव प्रभारी इस दौरान कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रबंधन और रणनीति पर महत्वपूर्ण सुझाव देंगे। इसके अलावा, जिला अध्यक्ष और महामंत्री के साथ प्रभारियों की विशेष बैठकें होंगी, जिसमें टीमों का गठन किया जाएगा।
मंडल स्तर पर तैयारियां और चुनाव प्रक्रिया
मंडल स्तर पर भी कार्यशालाओं का आयोजन 7 नवंबर से 9 नवंबर तक किया जाएगा, जिसमें चुनिंदा कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाएगा। इसके बाद बूथ स्तर पर चुनावी प्रक्रिया शुरू होगी, जिससे जिला अध्यक्ष के चुनाव का मार्ग प्रशस्त होगा। संगठन के नेताओं का मानना है कि 20 नवंबर तक बूथ और मंडल अध्यक्षों का चुनाव संपन्न कर लिया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद भाजपा के केंद्रीय संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक दिल्ली में आयोजित होगी, जिसमें संगठनात्मक दिशा और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा होगी। भाजपा इस बार समन्वय और सहयोग के साथ चुनाव करवाने पर विशेष जोर दे रही है, जिससे पार्टी की नींव को और मजबूत किया जा सके।
Trending Videos