सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Mohan Yadav remained active in Delhi, met Union ministers, discussed the state's development agend

MP News: दिल्ली में सक्रिय रहे सीएम मोहन यादव, केंद्रीय मंत्रियों से मिले, प्रदेश के विकास एजेंडे पर किया मंथन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Wed, 01 Apr 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों से मुलाकात कर प्रदेश के विकास मुद्दों पर चर्चा की। उनके भोपाल लौटने के बाद अब निगम-मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियों की सूची जारी होने की अटकलें तेज हो गई हैं।

MP News: CM Mohan Yadav remained active in Delhi, met Union ministers, discussed the state's development agend
सीएम मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों और प्रदेश के सांसदों से मुलाकात कर राज्य के विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान केंद्र की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और प्रदेश के विकास को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। मुख्यमंत्री के दिल्ली से भोपाल लौटते ही निगम मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियों की सूची जारी होने की अटकलें तेज हो गई हैं। 
Trending Videos


ये भी पढ़ें- MP News: किसानों को राहत: कंबाइन हार्वेस्टर पर टोल टैक्स माफ, भोपाल वेस्टर्न बायपास के नए एलाइनमेंट को मंजूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री यादव ने केंद्रीय संचार और उत्तर पूर्वी विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार से मुलाकात की। उन्होंने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और संसदीय मामलों के राज्यमंत्री डॉ. एल. मुरुगन, केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री  दुर्गादास उइके, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री  सावित्री ठाकुर से भी मुलाकात की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ विधायक हेमंत खंडेलवाल के साथ महेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इसके पहले मध्य प्रदेश के सांसदों से विकास के विभिन्न मुद्दों पर वन-टू-वन चर्चा की। प्रदेश के विभिन्न अंचलों में केंद्र प्रवर्तित योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में संसद सदस्यों के साथ मध्य प्रदेश भवन में हुई बैठक में विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। 

ये भी पढ़ें-  MP News: वन विभाग में बड़ा बदलाव, डॉ. समीता राजौरा बनीं प्रदेश की नई चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन
 
मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे से लौटने के बाद निगम मंडल की सूची जारी होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। दो दिन पहले ही भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संगठन के नेताओं के साथ राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर मंथन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed