सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The 200-Year-Old Khatlapura Hanuman Temple in Bhopal: A Shrine That Fulfills Wishes Crowds Flock Here

भोपाल में 200 साल पुराना खटलापुरा हनुमान मंदिर: मनोकामनाएं पूरी करने वाला धाम, हनुमान जयंती पर उमड़ती है भीड़

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Sabahat Husain Updated Thu, 02 Apr 2026 06:16 AM IST
विज्ञापन
सार

Hanuman Jayanti: राजधानी भोपाल के खटलापुरा श्री हनुमान मंदिर में अर्ध-शिला रूपी दुर्लभ प्रतिमा आस्था का केंद्र है। यहां जयंती पर नौका विहार, महाआरती, भजन संध्या और 11 हजार लोगों के भंडारे सहित भव्य आयोजन भी होंगे।

The 200-Year-Old Khatlapura Hanuman Temple in Bhopal: A Shrine That Fulfills Wishes Crowds Flock Here
हनुमान जयंती विशेष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी स्थित खटलापुरा श्री हनुमान मंदिर अपनी प्राचीनता और चमत्कारी मान्यताओं के कारण श्रद्धालुओं के बीच विशेष आस्था का केंद्र बना हुआ है। करीब 200 वर्ष पुराने इस मंदिर की महिमा दूर-दूर तक फैली हुई है, जहां हर दिन भक्तों की भीड़ रहती है।
Trending Videos


मंदिर की खासियत क्या है?
इस मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यहां विराजित हनुमान जी की अर्ध शिला रूप में स्थापित प्रतिमा है, जो बेहद दुर्लभ मानी जाती है। मान्यता है कि यह प्रतिमा बड़ा तालाब (लोअर लेक) से प्राप्त हुई थी, जिससे इस स्थान की पवित्रता और भी बढ़ जाती है। भक्त इसे सिद्ध और चमत्कारी स्थल मानते हैं। बताया जाता है कि नवाबों के जमाने में केवल भोपाल में चार मंदिर हुआ करते थे उन चार मंदिरों में यह मंदिर भी शामिल था जहां भक्त पहुंचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मनोकामनाएं पूरी होने की मान्यता
स्थानीय श्रद्धालुओं का विश्वास है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। संकटों से मुक्ति, साहस और सफलता की कामना लेकर लोग बड़ी संख्या में यहां पहुंचते हैं। यही आस्था इस मंदिर को खास पहचान दिलाती है।


हनुमान जयंती पर उमड़ती है भीड़
हनुमान जयंती के अवसर पर इस मंदिर का महत्व और बढ़ जाता है। हर साल इस दिन यहां हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। सुबह से ही मंदिर में लंबी कतारें लग जाती हैं और पूरा परिसर भक्ति के माहौल में डूब जाता है।

नियमित दिनों में भी रहता है आकर्षण
वैसे तो हर मंगलवार और शनिवार को यहां भक्तों की अच्छी-खासी भीड़ रहती है, लेकिन हनुमान जयंती पर यह संख्या कई गुना बढ़ जाती है और मंदिर आस्था के बड़े केंद्र के रूप में नजर आता है। पिछले कई वर्षों से हर मंगलवार यहां पर भंडारे का आयोजन किया जाता है खास बात है कि भंडारे में मिलने वाला प्रसाद बनाने का काम भक्त मंडल ही करता है।


नौका विहार से लेकर 11 हजार भक्तों के भंडारे तक खास इंतजाम
भक्त मंडल के हेमंत साहू ने बताया कि हनुमंत जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य एवं दिव्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। महोत्सव के दौरान श्री हनुमान सरकार का आकर्षक नौका विहार कराया जाएगा। वहीं काशी के विद्वान ब्राह्मणों द्वारा विशेष महाआरती भी आयोजित होगी, जो श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख आकर्षण रहेगी।

पढे़ं: गुना में निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, बीमार छात्रा के इलाज में बाधा; दो बहनों को थमाई टीसी

भव्य आतिशबाजी से आसमान जगमगाएगा

कार्यक्रम में भव्य आतिशबाजी से आसमान जगमगाएगा। इसके साथ ही 11 हजार श्रद्धालुओं के लिए विशाल नगर भंडारे की व्यवस्था की गई है, जहां भक्त प्रसादी ग्रहण करेंगे।
धार्मिक आयोजन के साथ सांस्कृतिक रंग भी देखने को मिलेगा। भजन संध्या में भोपाल के चेतन शर्मा और देवास की वैशाली जायसवाल सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे।
आयोजन समिति श्री खटला पुरा सरकार भक्त मंडल एवं श्री राम मंदिर समिति ने शहरवासियों से सपरिवार शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed