{"_id":"69b19d74a7d048a1c70eae6e","slug":"mp-news-cm-yadav-announces-renaming-of-hata-in-damoh-as-shivkashi-unveils-development-works-worth-rs-405-c-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीएम यादव की घोषणा- दमोह के हटा का नाम बदलकर ‘शिवकाशी’ होगा, 405 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीएम यादव की घोषणा- दमोह के हटा का नाम बदलकर ‘शिवकाशी’ होगा, 405 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Wed, 11 Mar 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
सार
मुख्यमंत्री मोहन यादव दमोह जिले के हटा में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में शामिल हुए, जहां उन्होंने 405 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में बेटियों को जन्म से लेकर जीवनभर सम्मान दिया जाता है और सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मुख्यमंत्री मोहन यादव दमोह के हटा में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन और विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में बेटियों को जन्म से लेकर जीवन भर सम्मान और पूजा की दृष्टि से देखा जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बेटियों और महिलाओं के विकास और सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है और सरकारी योजनाएं महिलाओं के जीवन में हर कदम पर सहेली की तरह साथ दे रही हैं। इस अवसर पर उन्होंने जिले में 405 करोड़ 58 लाख रुपये से अधिक लागत के 13 विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया।
ये भी पढ़ें- LPG Crisis: भोपाल में छोटी दुकानों पर ताले, ट्रेनों में बंद हुआ खाना, घरेलू सिलेंडर के लिए लगी लंबी लाइनें
एचपीवी वैक्सीन लगाने वाली बेटियों को सम्मान
मुख्यमंत्री ने कहा कि लाडली लक्ष्मी योजना के कारण प्रदेश में बेटियों के प्रति समाज की सोच सकारात्मक हुई है और लिंगानुपात में भी सुधार आया है। उन्होंने कहा कि लाडली बहनों के आशीर्वाद से प्रदेश विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने हाल ही में शुरू हुए सर्वाइकल कैंसर से बचाव के एचपीवी टीकाकरण का उल्लेख करते हुए माताओं से अपील की कि वे 14 वर्ष से अधिक आयु की बेटियों को यह टीका जरूर लगवाएं। मंच से हटा की आठ बेटियों को टीकाकरण के लिए प्रमाण पत्र भी दिए गए।
ये भी पढ़ें- MP News: जीतू पटवारी बोले-जल संसाधन विभाग में कुछ कंपनियों को बार-बार मिल रहा टेंडर, CBI में करेंगे शिकायत
हटा गौरीशंकर की नगरी
मुख्यमंत्री ने हटा के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व का उल्लेख करते हुए इसका नाम बदलकर ‘शिवकाशी’ करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह स्थान भगवान गौरीशंकर की नगरी है, इसलिए इसे नए नाम से पहचान मिलेगी।
ये भी पढ़ें- Bhopal News: राष्ट्रीय महिला आयोग की 50 मामलों जनसुनवाई, पत्नी बोली- सगी बहन से संबंध बनाता है पति
यह घोषणाएं भी कीं
मुख्यमंत्री ने हटा क्षेत्र के लिए कई नई घोषणाएं भी कीं। इनमें नया आईटीआई भवन, आधुनिक नगर पालिका भवन और गीता भवन का निर्माण शामिल है। इसके अलावा हटा के महाविद्यालय में अब कृषि, उद्यानिकी और पशुपालन विषयों की पढ़ाई भी शुरू की जाएगी। उन्होंने पटेरा में नया महाविद्यालय खोलने, मड़ियादो और देवरी फतेहपुर में नए हायर सेकेंडरी स्कूल भवन बनाने तथा कई सड़कों के चौड़ीकरण और निर्माण की भी घोषणा की।
ये भी पढ़ें- MP News: पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीद में आ सकती है परेशानी, अब 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया
बुंदेलखंड में बढ़ेगा विकास और सिंचाई
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन-बेतवा नदी लिंक परियोजना से बुंदेलखंड क्षेत्र में सिंचाई के नए अवसर पैदा होंगे और किसानों को भरपूर पानी मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सिंचाई का रकबा बढ़कर अब लगभग 55 लाख हेक्टेयर हो चुका है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X