फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Controversy over President's protocol in West Bengal, CM Mohan Yadav apologizes to Mamata Banerjee

MP News: राष्ट्रपति का पद राजनीति से ऊपर, CM डॉ. यादव बोले-ममता बनर्जी का व्यवहार अमर्यादित, माफी मांगें

Sat, 07 Mar 2026 11:36 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sat, 07 Mar 2026 11:36 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान सामने आए प्रोटोकॉल विवाद पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पद की गरिमा राजनीति से ऊपर है और इसका सम्मान हर राज्य सरकार को करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में जो हुआ वह लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरित है। उन्होंने कहा कि मैं इसकी कठोर शब्दों में निंदा करता हूं। 

विज्ञापन
MP News: Controversy over President's protocol in West Bengal, CM Mohan Yadav apologizes to Mamata Banerjee
सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान कथित प्रोटोकॉल विवाद को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के सर्वोच्च संवैधानिक पद की गरिमा राजनीति से ऊपर होती है और उसका सम्मान हर राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान जिस तरह की परिस्थितियां सामने आईं, वह दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य के लिए यह उचित नहीं है कि ऐसे हालात बनें जिनसे देश के राष्ट्रपति के पद की गरिमा पर सवाल उठे। यह किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता। मैं इसकी कठोर शब्दों में निंदा करता हूं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों से पंपों पर भीड़! डीलर्स बोले- मध्यप्रदेश में पर्याप्त स्टॉक
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह अत्यंत दुखद है कि राष्ट्रपति के दौरे जैसे गरिमामय अवसर को हल्की राजनीति का विषय बनाकर स्थानीय और दलगत विवादों में घसीटा गया। उन्होंने इसे घृणित मानसिकता का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। मुख्यमंत्री यादव ने उम्मीद जताई कि इस घटनाक्रम पर उचित प्रतिक्रिया सामने आएगी, ताकि राष्ट्रपति पद की गरिमा और लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान बना रहे। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी इस बात को गंभीरता से लेते हुए तुरंत माफी मांगेगी। जिस तरह के हालात घटे हैं, यह बंगाल सरकार के लिए बेहद शर्मनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Queens On the Wheels:  सीएम ने दिखाई हरी झंडी, बोले-स्वच्छ-टूरिज्म को प्रोत्साहित करेगी 'क्वींस ऑन द व्हील्स'


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed