सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Pandit Deendayal Training Maha Abhiyan Workshop in Jabalpur, CM said – training is necessary for stre

MP News: जबलपुर में पं. दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान कार्यशाला, CM बोले-संगठन की मजबूती के लिए प्रशिक्षण जरूरी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 09 Mar 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
सार

जबलपुर में आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की कार्यशाला में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। नेताओं ने संगठन की मजबूती और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रशिक्षण को आवश्यक बताया।

MP News: Pandit Deendayal Training Maha Abhiyan Workshop in Jabalpur, CM said – training is necessary for stre
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल ने सोमवार को जबलपुर में भाजपा संभागीय कार्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत आयोजित विषय वक्ता कार्यशाला को संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है और कार्यकर्ताओं को गढ़ने के लिए प्रशिक्षण वर्ग अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता एक विचार और एक लक्ष्य के साथ काम करते हैं। अनुशासन भाजपा की कार्य पद्धति का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसी अनुशासन से संगठन अपने लक्ष्य प्राप्त करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
Trending Videos


भाजपा राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करती है
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि सांस्कृतिक एकता और एकात्म मानववाद पर आधारित एक विचारधारा है। संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता बनाए रखने के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण आवश्यक होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और अनुशासित कार्यपद्धति के कारण आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करती है और कार्यकर्ता देश की सेवा व सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से परेशान हुए मरीज, डिप्टी CM के आश्वासन पर 16 तारीख तक के लिए काम पर लौटे

प्रशिक्षण वर्ग भाजपा की कार्यपद्धति का अहम हिस्सा
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग भाजपा की कार्यपद्धति का अहम हिस्सा है। लगातार प्रशिक्षण और संगठनात्मक कार्यशैली के कारण ही भाजपा मजबूत और प्रभावी पार्टी बन पाई है। उन्होंने कहा कि अनुशासित और समर्पित कार्यकर्ता ही भाजपा की असली पहचान हैं। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, सिद्धांत और कार्यपद्धति से परिचित कराया जाता है, जिससे वे समाज में पार्टी के संदेश को प्रभावी ढंग से पहुंचा सकें।

ये भी पढ़ें-  मध्य प्रदेश की विजयपुर सीट पर निर्वाचन शून्य: रामनिवास रावत बोले-चुनाव में पारदर्शिता जरूरी

प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं का व्यक्तिगत विकास 
भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि जनसंघ की स्थापना से शुरू हुई पार्टी की यात्रा आज विशाल वटवृक्ष का रूप ले चुकी है। यह कार्यकर्ताओं के समर्पण, परिश्रम और निरंतर प्रशिक्षण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास के साथ संगठनात्मक मजबूती भी आती है। कार्यशाला में गुजरात के प्रदेश संगठन महामंत्री रत्नाकर जी ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रशिक्षण की विषयवस्तु और कार्ययोजना की जानकारी दी। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नंदिता पाठक सहित जबलपुर, छिंदवाड़ा, रीवा और शहडोल संभाग के विषय वक्ता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें- Bhopal News: मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, दिग्विजय सिंह पहुंचे चुनाव आयोग, एक घर में 37 नाम होने की शिकायत


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed