सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Politics heats up over closure of Haj pilgrims' travel, MLA Masood threatens FIR against Saif Ali's s

MP News: हज यात्रियों की रुबात बंद होने पर सियासत गर्म, विधायक मसूद ने सेफ अली की बहन पर FIR की चेतावनी दी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Wed, 29 Apr 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
सार

मक्का-मदीना में भोपाल रियासत की ऐतिहासिक रुबात बंद होने का मामला अब राजनीतिक विवाद बन गया है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने प्रबंधन में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए FIR की चेतावनी दी है।

MP News: Politics heats up over closure of Haj pilgrims' travel, MLA Masood threatens FIR against Saif Ali's s
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मक्का-मदीना में भोपाल रियासत के पूर्ववर्ती नवाबों द्वारा हज यात्रियों के ठहरने के लिए बनाए गए ऐतिहासिक रुबात (धर्मशालाओं) को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इस मामले ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है और आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों की लापरवाही और प्रबंधन में खामियों के कारण पिछले लगभग तीन वर्षों से भोपाल के हज यात्रियों के लिए रुबात में ठहरने की सुविधा बाधित है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  लॉरेंस गैंग: 10 करोड़ फिरौती कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामद, एमपी में भी था इनामी
विज्ञापन
विज्ञापन


आरिफ मसूद ने इस मामले में अभिनेता सैफ अली खान की बहन सबा सुल्तान और सिकंदर हफीज पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यदि वक्फ बोर्ड इस मामले में समाधान नहीं निकालता है तो वे FIR दर्ज कराने की कार्रवाई करेंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके पास इस संबंध में पर्याप्त सबूत मौजूद हैं। इस मुद्दे पर चर्चा के लिए आरिफ मसूद वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल से भी मिले। बैठक में रुबात को पुनः शुरू करने पर सहमति बनी, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस निर्णय लागू नहीं हो सका है। 

ये भी पढ़ें-  MP News: गेहूं खरीदी पर सीएम की नजर, किसी भी केंद्र पर हेलीकॉप्टर से अचानक जायजा लेने पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

मामला न्यायालय में : सनवर पटेल
वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल ने कहा कि मदीना की रुबात से जुड़ा मामला न्यायालय में विचाराधीन है, जबकि मक्का स्थित रुबात को लेकर कुछ प्रक्रियागत दिक्कतें सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए संबंधित पक्षों से दस्तावेजों सहित शिकायत मांगी गई है और बोर्ड स्तर पर जांच की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ लोगों ने खुद को मुतवल्ली बताकर दावा किया है, जबकि बोर्ड की ओर से सबा सुल्तान को मुतवल्ली नियुक्त किया गया है। इसी विवाद के चलते मदीना की रुबात का रखरखाव फिलहाल सऊदी वक्फ बोर्ड के पास है। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और आगे इस पर वक्फ बोर्ड की जांच और कानूनी प्रक्रिया पर सभी की नजरें टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed