{"_id":"6a0dde27b35409b9420d811d","slug":"mp-news-ranger-arrested-for-taking-bribe-in-begumganj-had-demanded-10-thousand-rupees-in-exchange-for-passin-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: बेगमगंज में रेंजर रिश्वत लेते गिरफ्तार, बिल पास करने के बदले मांगे थे 10 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: बेगमगंज में रेंजर रिश्वत लेते गिरफ्तार, बिल पास करने के बदले मांगे थे 10 हजार रुपये
Wed, 20 May 2026 09:45 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Wed, 20 May 2026 09:45 PM IST
सार
रायसेन के बेगमगंज में ईओडब्ल्यू ने वन विभाग के रेंजर अरविंद अहिरवार को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पर फर्नीचर व्यापारी से बिल पास करने के बदले 10 हजार रुपये मांगने का आरोप है।
विज्ञापन
ईओडब्ल्यू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईओडब्ल्यू ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रायसेन जिले के बेगमगंज में पदस्थ वन परिक्षेत्राधिकारी (रेंजर) अरविंद अहिरवार को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी रेंजर पर एक फर्नीचर व्यापारी से बिल पास करने के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक बेगमगंज के वार्ड क्रमांक-8 निवासी शकील अहमद सुपर ट्रेडर्स नाम से फर्नीचर व्यवसाय करते हैं। उन्होंने 21 अप्रैल 2026 को फर्नीचर परिवहन से जुड़े बिलों के सत्यापन और भुगतान के लिए वन विभाग में आवेदन दिया था। आरोप है कि इस काम के बदले रेंजर अरविंद अहिरवार ने उनसे 10 हजार रुपये की मांग की और कहा कि पैसे मिलने के बाद ही बिल पास किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें- MP Transfer Policy 2026: मोहन सरकार ने दी तबादला नीति को मंजूरी,1 जून से 15 जून तक होंगे स्थानांतरण
परेशान होकर शकील अहमद ने 27 अप्रैल को ईओडब्ल्यू भोपाल में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद ईओडब्ल्यू टीम ने जांच शुरू की और फरियादी को वॉयस रिकॉर्डर देकर आरोपी से बातचीत करने को कहा। रिकॉर्डिंग में रेंजर द्वारा रिश्वत मांगने की बात सामने आ गई। बाद में 14 मई को हुई बातचीत में आरोपी ने 5 हजार रुपये तुरंत देने और बाकी रकम बाद में देने की बात कही। इसके बाद ईओडब्ल्यू ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 की धारा-7 के तहत मामला दर्ज कर ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। बुधवार को ईओडब्ल्यू की टीम ने बेगमगंज में कार्रवाई करते हुए रेंजर अरविंद अहिरवार को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया। आरोपी उस समय वन परिक्षेत्र बेगमगंज, जिला रायसेन में पदस्थ था। ईओडब्ल्यू अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा के परिवार को अदालत से लगा झटका, दोबारा पोस्टमार्टम करने की मांग खारिज