सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Young MLAs took five resolutions for a developed India 2047, expressed commitment to democracy and in

MP News: युवा विधायकों ने लिए विकसित भारत 2047 के पांच संकल्प, लोकतंत्र और नवाचार पर जताई प्रतिबद्धता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 31 Mar 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित युवा विधायक सम्मेलन में विकसित भारत 2047 के विजन को साकार करने के लिए पांच संकल्प लिए गए। इस अवसर पर लोकतंत्र, नवाचार और जनसरोकारों के प्रति युवा विधायकों की प्रतिबद्धता पर जोर दिया गया।

MP News: Young MLAs took five resolutions for a developed India 2047, expressed commitment to democracy and in
मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय युवा विधायक सम्मेलन (राष्ट्रकुल संसदीय संघ भारत क्षेत्र जोन-6) के समापन सत्र में युवा विधायकों ने विकसित भारत 2047 के विजन को साकार करने के लिए पांच संकल्प लिए। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने संकल्प दिलाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का विकसित भारत का सपना केवल सरकार का नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का साझा संकल्प है। इसे पूरा करने में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है। 
Trending Videos


ये भी पढ़ें- MP-UP Sahyog Sammelan: काशी पहुंचे CM, बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए; बोले- एमपी-यूपी लिखेंगे विकास की नई इबारत
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के लगभग 40 युवा विधायकों ने भाग लिया। उप सभापति राज्यसभा हरिवंश सिंह ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से उभरती अर्थव्यवस्था है और आने वाली सदी भारत की होगी। उन्होंने सकारात्मक सोच और दूरदर्शिता के साथ कार्य करने पर जोर दिया। तोमर ने कहा कि युवा विधायकों को समाज की सोच बदलने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने की जिम्मेदारी है। उन्होंने टेक्नोलॉजी, स्वच्छता, सोलर एनर्जी, शिक्षा, अधोसंरचना और जनकल्याण के महत्व पर भी जोर दिया। कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन इंडिया रीजन के डॉ. राहुल कराड़ ने कहा कि हर विधानसभा में ऐसे सम्मेलन होने चाहिए। विधायक अपने क्षेत्र के ब्रांड एम्बेसडर होते हैं और शिक्षा, प्रशिक्षण और एआई के सही उपयोग से समाज में बदलाव ला सकते हैं। सम्मेलन में विधानसभा की सात दशक पर केंद्रित विधायिनी पत्रिका का विमोचन भी हुआ।

ये भी पढ़ें- MP News: रेल मंत्रालय में बड़ा फर्जीवाड़ा, चांदी के नाम पर तांबे के पदक सप्लाई, सीबीआई ने FIR कर शुरू की जांच

युवा विधायकों के पांच संकल्प:
- लोकतंत्र की मजबूती के लिए नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना।
- समाज में नवाचार और परिवर्तन की सोच लाकर जनसरोकारों को विधानसभा तक पहुंचाना।
- नागरिकों को जागरूक और सशक्त बनाकर शासन को पारदर्शी और प्रभावी बनाना।
- राजनीतिक दबाव, संसाधनों की कमी और सामाजिक असमानताओं के बावजूद ईमानदारी और दूरदर्शिता से काम करना।
- स्वयं जागरूक नागरिक बनकर अनुसंधान और बहस में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना।

ये भी पढ़ें- MP News: मध्य प्रदेश निगम-मंडलों में नियुक्तियों की सूची तैयार, केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी मिलते ही होगी जारी

सम्मेलन में संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, पूर्व मंत्री अजय विश्नोई, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा, महापौर मालती राय सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ और अवर सचिव अरविंद शर्मा ने आभार व्यक्त किया। यह सम्मेलन युवा विधायकों में लोकतंत्र, नवाचार और जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करने के साथ-साथ विकसित भारत 2047 के विजन को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed