{"_id":"6569b0a033f272e2cb077fce","slug":"mp-pragya-thakur-says-anju-returning-from-pakistan-is-harmful-for-country-claim-regarding-election-results-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सांसद प्रज्ञा बोलीं- पाकिस्तान से लौटी अंजू देश के लिए हानिकारक; चुनाव नतीजों को लेकर किया ये दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सांसद प्रज्ञा बोलीं- पाकिस्तान से लौटी अंजू देश के लिए हानिकारक; चुनाव नतीजों को लेकर किया ये दावा
Fri, 01 Dec 2023 03:52 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 01 Dec 2023 03:52 PM IST
सार
Anju Returned From Pakistan: ग्वालियर से पाकिस्तान गई अंजू भदौरिया भारत वापस लौट आई है। अंजू ने पाकिस्तान में शादी कर ली है और अब वह यहां अपने पति से तलाक लेने आई है। इसी बीच भाजपा सांसद प्रज्ञा ने अंजू पर हमला बोला है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान से भारत लौटी ग्वालियर की अंजू भदौरिया पर भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह विक्षिप्त मानसिकता के लोग हैं, जो देश के लिए हानिकारक हैं। उन्होंने कहा कि जो पार्टी आतंकवादियों के साथ है, वही ऐसे लोगों को आश्रय देती है। इसके साथ ही शहडोल में पटवारी की हत्या के मामले में सांसद प्रज्ञा ने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, मेरी संवेदना मृतक के परिवार के साथ है। आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई और दंड मिलना चाहिए।
विज्ञापन
सांसद प्रज्ञा ने 150 सीटें जीतने का किया दावा
दरअसल, भाजपा नेता और सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। मध्य प्रदेश चुनाव परिणाम को लेकर प्रज्ञा ने कहा कि एमपी में बीजेपी की 150 से ज्यादा सीटें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रम पाले रहे, लेकिन सरकार तो बीजेपी की बनेगी। मध्य प्रदेश में चुनाव जीतने के बाद शिवराज सिंह चौहान को सीएम बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सीएम कौन बनेगा, यह संगठन तय करेगा जो सर्वमान्य है। पार्टी में हर नेता पहले कार्यकर्ता है।
विज्ञापन
चुनाव प्रचार पर दी सफाई
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार में नजर न आने पर सांसद प्रज्ञा ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि मालेगांव ब्लास्ट मामले में चल रही फास्ट ट्रैक कोर्ट की कार्रवाई के कारण लगातार उन्हें मुंबई में जाना पड़ता था। पार्टी ने इस बात को समझा और उन्हें प्रचार में नहीं उतारा। उन्होंने कहा कि बस अब फैसले की घड़ी है और उन्हें विश्वास है सत्य की जीत होगी।
विज्ञापन
