सब्सक्राइब करें

MP: प्रसून जोशी-संजय लीला भंसाली को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, संस्कृति विभाग ने राष्ट्रीय सम्मान घोषित किए

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 08 Aug 2025 07:21 PM IST
सार

मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग ने 2024 और 2025 के लिए आठ राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा की है। इन पुरस्कारों में किशोर कुमार सम्मान, लता मंगेशकर सम्मान, महात्मा गांधी सम्मान सहित कई अन्य सम्मान शामिल हैं। ये पुरस्कार हिंदी भाषा, संगीत, डिजिटल तकनीक, साहित्य और सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को दिए जाते हैं। पुरस्कार वितरण के लिए अलग-अलग आयोजन और तारीखें तय की गई हैं।

विज्ञापन
MP: Prasoon Joshi-Sanjay Leela Bhansali awarded National Kishore Kumar Award, Culture Department announced nat
प्रसून जोशी और संजय लीला भंसाली - फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग ने वर्ष 2024 एवं 2025 के लिए आठ राष्ट्रीय सम्मानों की घोषणा की है। विभाग के संचालक एनपी नामदेव ने गुरुवार को इस संबंध में जानकारी दी। इनमें राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान, राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान, राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सम्मान, राष्ट्रीय निर्मल वर्मा सम्मान, राष्ट्रीय फादर कामिल बुलके सम्मान, राष्ट्रीय गुणाकर मुले सम्मान और राष्ट्रीय हिंदी सेवा सम्मान शामिल हैं। राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान 28 सितंबर 2025 को इंदौर में दिया जाएगा, जबकि राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान 13 अक्टूबर 2025 को खंडवा में प्रदान किया जाएगा। राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान 2 अक्टूबर 2025 को भोपाल में आयोजित किया जाएगा। अन्य राष्ट्रीय सम्मान हिंदी दिवस के अवसर पर 14 सितंबर 2025 को भोपाल में सम्मान समारोह में प्रदान किए जाएंगे।


ये भी पढ़ें-  MP News: 28 हजार बाढ़ प्रभावितों को 30 करोड़ की राहत राशि दी, CM बोले-संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ

 
Trending Videos
MP: Prasoon Joshi-Sanjay Leela Bhansali awarded National Kishore Kumar Award, Culture Department announced nat
संस्कृति विभाग ने राष्ट्रीय सम्मान घोषित किए - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान के विजेताओं को 20 लाख रुपये और अन्य सम्मानों के विजेताओं को 5 लाख रुपये की राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। वर्ष 2024 में गीत लेखन के लिए राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान प्रसून जोशी, दिल्ली को मिलेगा, जबकि 2025 में यह सम्मान निर्देशन के लिए संजय लीला भंसाली, मुंबई को प्रदान किया जाएगा। इसी प्रकार वर्ष 2024 का राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान संगीत निर्देशन के लिए शंकर-एहसान-लॉय, मुंबई को और 2025 का पार्श्व गायन के लिए सोनू निगम, मुंबई को दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें-  क्या कसम टूट गई? दिग्विजय सिंह का हाथ पकड़कर मंच पर ले गए सिंधिया, ग्वालियर में कांग्रेस नेता ने खाई थी ये कसम

 
विज्ञापन
विज्ञापन
MP: Prasoon Joshi-Sanjay Leela Bhansali awarded National Kishore Kumar Award, Culture Department announced nat
गायक सोनू निगम - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान वर्ष 2024 में आनंदधाम, भोपाल को और 2025 में पुनरुत्थान समरसता गुरुकुलम, पुणे को दिया जाएगा। राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सम्मान 2024 में प्रशांत पोळ, जबलपुर को और 2025 में लोकेन्द्र सिंह राजपूत, भोपाल को प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार हिंदी सॉफ्टवेयर, वेब डिजाइनिंग, डिजिटल प्रौद्योगिकी, सोशल मीडिया आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। राष्ट्रीय निर्मल वर्मा सम्मान वर्ष 2024 में रीता कौशल, ऑस्ट्रेलिया को और 2025 में डॉ. वंदना मुकेश, इंग्लैंड को दिया जाएगा। यह पुरस्कार विदेशों में हिंदी के विकास में योगदान देने वाले अप्रवासी भारतीयों को दिया जाता है।

ये भी पढ़ें-  MP News: ‘वोट चोरी’ आरोप पर नरोत्तम मिश्रा बोले-देश के सबसे बड़े झूठा नेता साबित होते जा रहे है राहुल गांधी

राष्ट्रीय फादर कामिल बुलके सम्मान 2024 में डॉ. इंदिरा गाजिएवा, रूस को और 2025 में पद्मा जोसेफिन वीरसिंघे, श्रीलंका को दिया जाएगा, जो विदेशी मूल के उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने हिंदी भाषा के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हो। राष्ट्रीय गुणाकर मुले सम्मान 2024 में डॉ. राधेश्याम नापित, शहडोल को और 2025 में डॉ. सदानंद दामोदर सप्रे, भोपाल को प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान हिंदी में वैज्ञानिक, तकनीकी लेखन तथा पाठ्य पुस्तकों के लेखन में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जाता है।

ये भी पढ़ें-  Bhopal: रक्षाबंधन पर मिलावटी मिठाइयों की शिकायत बढ़ी, खराब कर सकती है सेहत, सैंपल की जांच में लग रहा समय

राष्ट्रीय हिंदी सेवा सम्मान 2024 में डॉ. के.सी. अजय कुमार, तिरुवनंतपुरम को और 2025 में डॉ. विनोद बब्बर, दिल्ली को प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं साहित्य सृजन में विशेष योगदान देने वाले हिंदी के गैर-प्रादेशिक लेखकों को दिया जाता है। मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा यह पुरस्कार हिंदी भाषा एवं साहित्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रतिवर्ष प्रदान किए जाते हैं।
 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed