सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Tribal settlement removed from Manas Bhawan area in Bhopal, Congress protests, scuffles erupt

MP: भोपाल में मानस भवन क्षेत्र से हटाई गई आदिवासी बस्ती, कांग्रेस का प्रदर्शन, विरोध के बीच धक्कामुक्की

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sat, 02 May 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल में मानस भवन क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान आदिवासी बस्ती खाली कराई गई, जिस पर कांग्रेस नेताओं ने विरोध जताया। प्रदर्शन बढ़ने पर पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर बाद में रिहा कर दिया।
 

MP: Tribal settlement removed from Manas Bhawan area in Bhopal, Congress protests, scuffles erupt
मानस भवन क्षेत्र से हटाई गई आदिवासी बस्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन इलाके में शनिवार को जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुए आदिवासी बस्ती को खाली करा दिया। यह कार्रवाई सुबह करीब 7 बजे शुरू हुई और शाम तक जारी रही। कार्रवाई से पहले ही पुलिस ने शुक्रवार रात से इलाके की घेराबंदी कर दी थी। शनिवार सुबह बैरिकेडिंग कर आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई थी, ताकि अभियान के दौरान कोई व्यवधान न हो। 
Trending Videos


ये भी पढ़ें- MP News: प्रदेश के संविदा शिक्षकों को बड़ी राहत, सरकारी भर्ती में मिलेगा 50% आरक्षण, नियमों में बदलाव
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध में उतरे कांग्रेस नेता
कार्रवाई की जानकारी मिलते ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व विधायक पीसी शर्मा, शबिस्ता जकी और आसिफ जकी समेत कई कांग्रेस नेता मौके पर पहुंचे और विरोध जताया। वे धरने पर बैठ गए और कार्रवाई रोकने की मांग करने लगे। इसी दौरान एक युवक टावर पर चढ़ गया, जिसे पुलिस ने समझाइश देकर सुरक्षित नीचे उतार लिया। जैसे-जैसे विरोध बढ़ा, पुलिस ने स्थिति संभालने के दौरान हल्की धक्का मुक्की की स्थिति बनी। इसके बाद भी प्रदर्शन जारी रहने पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। प्रशासन के अनुसार, इस इलाके में रहने वाले 27 परिवारों को हटाकर भौंरी, कलखेड़ा और मालीखेड़ी क्षेत्रों में बसाया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह बस्ती करीब 70 साल पुरानी थी।  

ये भी पढ़ें-  Bargi Cruise Incident: राहुल गांधी ने जताया शोक, सख्त कार्रवाई की मांग; पटवारी ने बताया हादसे को सरकारी हत्या

पुलिस और लोगों के बीच झड़प
कार्रवाई के दौरान जब लोगों को अपने घर टूटने की जानकारी मिली, तो उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस और बस्तीवासियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव और हमला करने की कोशिश की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की। प्रदर्शन में महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल रहे। लोग नगर निगम की टीम को वापस भेजने की मांग के साथ नारेबाजी की।  

ये भी पढ़ें- MP News:  संदीप जैन बने जबलपुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष, वीरेंद्र गोयल को सिंगरौली विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी

मंदिर को लेकर भी विवाद
स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां निषादराज मंदिर स्थित है, जहां वे पूजा करते हैं। उनका दावा है कि शहर में यह इस तरह का एकमात्र मंदिर है, जिसे बचाने की मांग की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान लोगों ने प्रशासन और सरकार से सवाल उठाते हुए कहा कि बच्चों की पढ़ाई और भविष्य का क्या होगा। उसने जिम्मेदार लोगों से आकर स्थिति समझने की अपील भी की। 

ये भी पढ़ें-  MP Weather Update: चंबल समेत 21 जिलों में आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट, खंडवा का तापमान 43 डिग्री पार

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed