{"_id":"69fb5c2afc36ea1d240e3964","slug":"mp-weather-today-double-whammy-for-mp-weather-mercury-soars-to-42-degrees-while-some-areas-see-light-rain-o-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: MP में मौसम का डबल अटैक, 42 डिग्री तक पहुंचा पारा, कहीं हल्की बारिश तो कहीं उमस से हाल बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: MP में मौसम का डबल अटैक, 42 डिग्री तक पहुंचा पारा, कहीं हल्की बारिश तो कहीं उमस से हाल बेहाल
Wed, 06 May 2026 08:50 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Wed, 06 May 2026 08:50 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में इन दिनों गर्मी और उमस का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। तापमान 42 डिग्री तक पहुंच चुका है, जबकि 24 घंटे में कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई है। ऐसे में फिलहाल लोगों को गर्मी और चिपचिपे मौसम से राहत मिलने के आसार कम हैं।
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज इन दिनों पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। एक ओर कई जिलों में तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, वहीं दूसरी ओर कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। इस बदलाव ने गर्मी को और ज्यादा असहज बना दिया है, क्योंकि तापमान के साथ नमी बढ़ने से उमस भी लोगों को परेशान कर रही है। दिन में तेज धूप और शाम को चिपचिपी गर्मी ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी है।
मालवा-निमाड़ में तेज गर्मी, कई शहर 40 डिग्री पार
पश्चिमी मध्यप्रदेश के मालवा-निमाड़ क्षेत्र में गर्मी का असर सबसे ज्यादा देखा गया। बुधवार को खरगोन में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री, खंडवा में 40.1 डिग्री और रतलाम में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन शहरों में दोपहर के समय हालात लू जैसे बने रहे और सड़कों पर आवाजाही भी कम नजर आई। राजधानी भोपाल, इंदौर और उज्जैन जैसे बड़े शहरों में भी पारा 38 से 39 डिग्री के बीच रहा। हालांकि तापमान सामान्य से थोड़ा कम बताया जा रहा है, लेकिन तेज धूप और नमी के कारण गर्मी का असर अधिक महसूस हुआ।
पूर्वी मध्यप्रदेश में भी गर्मी का असर तेज
पूर्वी हिस्से में भी गर्मी ने जोर पकड़ा है। नरसिंहपुर में सबसे ज्यादा 42.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। इसके अलावा जबलपुर, सागर, छिंदवाड़ा, दमोह जैसे जिलों में तापमान 35 से 38 डिग्री के बीच बना रहा। कुछ जगहों पर हल्के बादल छाने और हवा चलने से तापमान में मामूली राहत जरूर मिली, लेकिन कुल मिलाकर गर्मी का प्रभाव बना हुआ है।
विज्ञापन
24 घंटे में कहां कितनी बारिश
मंडला में 2.0 मिमी बारिश
सीधी में 1.6 मिमी
उमरिया में 1.2 मिमी
मालांजखंड में 1.2 मिमी
नर्मदापुरम में 0.6 मिमी
नमी बढ़ने से उमस ने बढ़ाई परेशानी
शाम के समय कई जिलों में नमी का स्तर 30% से 50% के बीच पहुंच गया। पचमढ़ी जैसे क्षेत्रों में नमी और अधिक दर्ज की गई। इस वजह से रात के समय भी राहत कम मिल रही है और लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार कई शहरों में तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री तक कम है, लेकिन हवा में नमी और तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी ज्यादा महसूस हो रही है।
आगे भी जारी रहेगा असर
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, प्रदेश में फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं। एक चक्रवाती परिसंचरण राज्य के मध्य हिस्से में सक्रिय है, जबकि दूसरा ऊपरी हिस्से में बना हुआ है। इसके साथ पूर्वी भाग से गुजर रही ट्रफ लाइन भी मौसम को प्रभावित कर रही है।
यह भी पढ़ें- 8वीं पास हेलफर को बना दिया था पायलट,बाद में दिलवाई सर्टिफिकेट,बाकी जगह नेवी के रिटायर्ड अफसर
10 मई से फिर नया सिस्टम
मौसम विभाग का अनुमान है कि 10 मई के आसपास एक और नया सिस्टम सक्रिय हो सकता है, जिससे आंधी-बारिश का दौर आगे भी जारी रहेगा। फिलहाल अगले चार दिनों तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।