{"_id":"69b763cb684ab0400b0b9a79","slug":"mp-weather-today-weather-fluctuations-continue-in-mp-scorching-heat-to-prevail-for-two-days-followed-by-a-l-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: एमपी के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी, 2 दिन झुलसाएगी गर्मी, फिर 18-19 मार्च को बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: एमपी के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी, 2 दिन झुलसाएगी गर्मी, फिर 18-19 मार्च को बारिश के आसार
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Mon, 16 Mar 2026 07:35 AM IST
विज्ञापन
सार
मध्यप्रदेश में फिलहाल मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। कई जिलों में तापमान 38 डिग्री के आसपास पहुंच गया है, जबकि कुछ शहरों में हल्की गिरावट भी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन गर्मी तेज रहेगी, लेकिन 18-19 मार्च को कई इलाकों में बारिश की संभावना बन सकती है।
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मध्यप्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। एक तरफ कई जिलों में गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है, तो दूसरी ओर कुछ शहरों में तापमान में हल्की गिरावट भी दर्ज की गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश में अगले दो दिन तेज गर्मी महसूस होगी, जबकि 18 और 19 मार्च को कई इलाकों में बारिश की संभावना बन सकती है।
पश्चिमी विक्षोभ का असर हुआ कमजोर
रविवार को ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिला था। कई जगह बादल छाए रहे, जिसके कारण तापमान में करीब 1.7 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह सिस्टम अब कमजोर पड़ चुका है, इसलिए 16 और 17 मार्च को प्रदेश में कहीं भी बारिश या बादल का विशेष असर नहीं रहेगा। मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के मुताबिक 17 मार्च की रात से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसका प्रभाव मध्यप्रदेश में 18 और 19 मार्च के दौरान बारिश के रूप में देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें-मुखबिरी के शक में बरसी गोलियां, घर से लेकर हमीदिया अस्पताल तक बदमाशों का तांडव
कुछ शहरों में राहत, कुछ जगह गर्मी बरकरार
रविवार को ग्वालियर में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री, दतिया में 32.4 डिग्री, छिंदवाड़ा में 36 डिग्री, सिवनी में 35.6 डिग्री, मंडला में 37.2 डिग्री और बालाघाट में 35 डिग्री दर्ज किया गया। कई स्थानों पर शाम तक बादल छाए रहने से तापमान में थोड़ी कमी महसूस हुई। पिछले कुछ दिनों से तेज गर्मी झेल रहे नर्मदापुरम में भी तापमान घटकर 38.9 डिग्री पर आ गया, जिससे लोगों को आंशिक राहत मिली। वहीं प्रमुख शहरों में भोपाल में 36.4 डिग्री, इंदौर में 35.5 डिग्री, उज्जैन में 35.5 डिग्री और जबलपुर में 35.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें-MP में नर्स भर्ती पर बवाल, 5700 से ज्यादा पद खाली, निकली सिर्फ 7 वैकेंसी,आरक्षित वर्ग के लिए शून्य पद
मार्च में ही बदला गर्मी का ट्रेंड
आमतौर पर प्रदेश में तेज गर्मी मार्च के दूसरे पखवाड़े के बाद बढ़ती है, लेकिन इस बार शुरुआत से ही तापमान तेजी से ऊपर चढ़ने लगा है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक इस बार मार्च में ही गर्मी का ट्रेंड बदलता दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि अप्रैल और मई में प्रदेश में गर्मी और ज्यादा बढ़ सकती है। ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री के पार जाने की संभावना जताई गई है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में भी तेज गर्मी पड़ने का अनुमान है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X