{"_id":"69bb589de9f92ea4630c73df","slug":"mp-weather-today-weather-takes-a-turn-in-madhya-pradesh-alert-issued-for-storms-rain-and-hail-impact-to-la-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: एमपी में बदला मौसम का मिजाज, कहीं बारिश तो कहीं ओले; 30 जिलों में अलर्ट से चिंता में किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: एमपी में बदला मौसम का मिजाज, कहीं बारिश तो कहीं ओले; 30 जिलों में अलर्ट से चिंता में किसान
Thu, 19 Mar 2026 07:32 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Thu, 19 Mar 2026 07:32 AM IST
सार
मध्यप्रदेश में एक्टिव मौसम सिस्टम के कारण अगले 3 दिन तक आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का असर रहेगा। 30 से ज्यादा जिलों में अलर्ट जारी है, जबकि सिवनी, मंडला और बालाघाट में ओले गिर सकते हैं। 19-20 मार्च को असर सबसे ज्यादा रहेगा। इसके बाद मौसम साफ होगा, लेकिन महीने के आखिर से फिर गर्मी और लू का दौर शुरू होने के संकेत हैं।
विज्ञापन
एमपी में बदलेगा मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है। तेज सिस्टम के एक्टिव होने से अगले तीन दिन प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर देखने को मिल सकता है। प्रदेश में दो ट्रफ लाइनों और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से यह बदलाव आया है, जिसका असर करीब 72 घंटे तक रहने का अनुमान है।
कई जिलों में असर, तेज हवाओं का अलर्ट
बुधवार को कई जिलों में बादल छाए रहे, कहीं हल्की बारिश हुई तो कहीं तेज हवा चली। बालाघाट में करीब एक इंच बारिश दर्ज की गई। अब गुरुवार को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत 30 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि सिवनी, मंडला और बालाघाट में ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
19-20 मार्च को सबसे ज्यादा असर
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 19 और 20 मार्च को इसका असर सबसे ज्यादा रहेगा और यह सिस्टम धीरे-धीरे पूरे प्रदेश को कवर करेगा। 22 मार्च के बाद मौसम साफ होने के संकेत हैं। बदलते मौसम के कारण कई शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-भोपाल में कमर्शियल सिलिंडर का काला खेल, एजेंसियों पर उठे सवाल, 2500-3000 में ब्लैक में बिक रहा गैस
मार्च में पहली बार ओलों की एंट्री
इस बार मार्च में पहली बार ओलावृष्टि होने जा रही है। खासतौर पर सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में दो दिन तक ओले गिर सकते हैं, जबकि अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर रहेगा। फरवरी में भी मौसम ने चार बार करवट ली थी। कई इलाकों में ओले और बारिश से फसलों को नुकसान हुआ था, जिसके बाद सरकार को सर्वे कराना पड़ा था। अब मार्च में फिर से वैसा ही पैटर्न देखने को मिल रहा है।
यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में मौसम का यू-टर्न, बालाघाट में 1 इंच बारिश, 19 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
15 से 20 दिन तक लू चलने का अनुमान
मौसम विभाग के मुताबिक, मार्च के आखिरी हफ्ते से गर्मी फिर जोर पकड़ सकती है। अप्रैल-मई में 15 से 20 दिन तक लू चलने का अनुमान है। फिलहाल प्रदेश में “तीनों मौसम” का असर देखने को मिल रहा है—दिन में गर्मी, रात में हल्की ठंड और बीच-बीच में बारिश। कुछ दिन पहले नर्मदापुरम में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया था। आने वाले दिनों में भोपाल, इंदौर और उज्जैन जैसे शहरों में भी दिन का तापमान 40 डिग्री के आसपास जा सकता है, जबकि रातें अपेक्षाकृत ठंडी रहेंगी।