सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Politics over the Gas Crisis: Women's Congress Stages Unique Protest—Distributes Induction Cooktops to Student

गैस संकट पर सियासत: महिला कांग्रेस का अनोखा विरोध,भोपाल के हॉस्टल में छात्राओं को इंडक्शन बांटा, बनाई चाय

न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Mon, 23 Mar 2026 08:40 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल में गैस सिलिंडर की कमी को लेकर सियासत तेज हो गई है। महिला कांग्रेस ने गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं को इंडक्शन चूल्हे बांटकर विरोध जताया और सरकार पर गैस संकट को लेकर लापरवाही का आरोप लगाया। छात्राओं ने बताया कि एलपीजी की कमी से भोजन व्यवस्था प्रभावित हुई है। 

Politics over the Gas Crisis: Women's Congress Stages Unique Protest—Distributes Induction Cooktops to Student
गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं को इंडक्शन चूल्हे बांटे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी में गैस सिलिंडर की किल्लत अब सियासी मुद्दा बन गई है। महिला कांग्रेस ने अनोखे अंदाज में विरोध जताते हुए सोमवार को शहर के एक गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं को इंडक्शन चूल्हे बांटे और सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान छात्राओं ने बताया कि एलपीजी की कमी के चलते हॉस्टल में खाने-पीने की व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई है। एक समय का भोजन कम कर दिया गया शाम की चाय बंद कर दी गई। इतना ही नहीं, देर रात भूख लगने पर खाना बनाना भी संभव नहीं रह गया था।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

इंडक्शन पर बनी चाय, वहीं हुआ प्रदर्शन
महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी के नेतृत्व में टीम हॉस्टल पहुंची। यहां उन्होंने खुद इंडक्शन पर चाय बनाकर उसका इस्तेमाल दिखाया और इसे राहत का छोटा लेकिन जरूरी कदम बताया।

सरकार पर सीधा हमला
रीना बोरासी ने आरोप लगाया कि सरकार गैस उपलब्ध होने के दावे कर रही है, लेकिन हकीकत में लोग अब भी लाइन में खड़े हैं। उन्होंने कहा कि गैस की कमी का सबसे ज्यादा असर उन छात्राओं पर पड़ रहा है, जो परिवार से दूर रहकर पढ़ाई कर रही हैं।

यह पढ़ें-स्लॉटर हाउस से गोमांस तक गरमाया मुद्दा, आदमपुर लैंडफिल टेंडर कमिश्नर लेंगे निर्णय

और हॉस्टलों तक पहुंचेगा अभियान
महिला कांग्रेस ने साफ किया है कि यह अभियान यहीं नहीं रुकेगा। आने वाले दिनों में शहर के अन्य हॉस्टलों में भी जाकर छात्राओं को इंडक्शन दिए जाएंगे और उनकी समस्याएं सुनी जाएंगी। महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण गैस सिलेंडर के दाम आम जनता की पहुंच से बाहर होते जा रहे हैं। विशेष रूप से छात्रावासों में रहने वाली छात्राओं और कामकाजी महिलाओं के लिए रसोई का खर्च संभालना बेहद कठिन हो गया है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी ने आगे कहा कि हमेशा महिलाओं के हितों के लिए संघर्ष करती रही है और यह पहल उसी कड़ी का हिस्सा है। इंडक्शन चूल्हों का वितरण एक संदेश है कि जब सरकार राहत देने में असफल होती है, तब कांग्रेस आगे आकर जनता के साथ खड़ा होता है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed