सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Demand for Increase in Vacancies in Teacher Recruitment; Candidates Protest in Bhopal, Write Lett

Bhopal News: शिक्षक भर्ती में पद वृद्धि की मांग, भोपाल में अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, खून से सीएम को लिखा पत्र

न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Tue, 24 Mar 2026 04:10 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल में शिक्षक भर्ती में पद वृद्धि की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। महिलाओं, बच्चों और दिव्यांगों की मौजूदगी रही, और कुछ ने मुख्यमंत्री को खून से पत्र लिखकर विरोध जताया। अभ्यर्थियों ने पद बढ़ाने और काउंसलिंग जल्द शुरू करने की मांग की।

Bhopal News: Demand for Increase in Vacancies in Teacher Recruitment; Candidates Protest in Bhopal, Write Lett
विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षक (वर्ग-2) और प्राथमिक शिक्षक (वर्ग-3) भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर राजधानी भोपाल में प्रदेशभर से आए अभ्यर्थियों ने जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं। आंदोलन में बड़ी संख्या में महिलाएं अपने छोटे बच्चों के साथ पहुंचीं और अपनी मांगें उठाईं, वहीं दिव्यांग अभ्यर्थियों ने भी भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री को खून से पत्र लिखकर अपनी पीड़ा व्यक्त की। इस दौरान कई अभ्यर्थियों ने थाली बचा कर भी विरोध किया। अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के लिए उन्होंने यह तरीका अपनाया है।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

पदों की कमी और आंकड़ों पर सवाल
अभ्यर्थियों ने कहा कि प्रदेश में शिक्षकों के स्वीकृत कुल पदों में से बड़ी संख्या में पद खाली हैं। उनके अनुसार विधानसभा में प्रस्तुत जानकारी के मुताबिक स्कूल शिक्षा विभाग में लगभग 1.15 लाख से अधिक पद रिक्त हैं। इसके बावजूद भर्ती में पदों की संख्या अपेक्षाकृत कम रखी गई है, जिससे योग्य उम्मीदवारों को अवसर नहीं मिल पा रहा है।

यह भी पढ़ें-मुस्लिम समाज का प्रदर्शन,गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग,बोले-इस्लाम में गाय का मांस खाना हराम


पहले भी हो चुके हैं प्रदर्शन
अभ्यर्थियों का कहना है कि वे इस मुद्दे को लेकर कई बार भोपाल में प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। इसी कारण वे एक बार फिर बड़ी संख्या में राजधानी पहुंचे हैं। अभ्यर्थियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने सरकार से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है।

यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में राहत के बीच बढ़ी तपिश, दो नए सिस्टम से एक बार फिर बदलेगा प्रदेश का मौसम

अभ्यर्थियों की प्रमुख मांगें
1- वर्ग-2 में पर्याप्त पद वृद्धि
2- वर्ग-3 भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाई जाए
3- विशेष शिक्षक पदों को अलग भर्ती के रूप में जारी किया जाए
4- द्वितीय काउंसलिंग प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed