सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Digvijaya's Visit to Ayodhya on March 26; He Will Offer Prayers for the First Time Since the Construc

MP News: दिग्विजय का अयोध्या दौरा 26 मार्च को, राम मंदिर बनने के बाद पहली बार करेंगे दर्शन, संकल्प होगा पूरा

न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Tue, 24 Mar 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 26 मार्च को अयोध्या पहुंचकर राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला और हनुमान गढ़ी मंदिर में दर्शन करेंगे। मंदिर निर्माण पूर्ण होने के बाद यह उनका पहला दौरा होगा, जिससे वे अपने पुराने संकल्प को पूरा करेंगे। इसे लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई

MP News: Digvijaya's Visit to Ayodhya on March 26; He Will Offer Prayers for the First Time Since the Construc
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह 26 मार्च को अयोध्या जाएंगे। राम मंदिर के भव्य निर्माण के बाद यह उनका पहला दौरा होगा। खास बात यह है कि उन्होंने पहले ही संकल्प लिया था कि मंदिर पूरी तरह बनने के बाद ही दर्शन करेंगे, और अब वे उसी वचन को निभाने जा रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने मंदिर निर्माण के दौरान ही घोषणा की थी कि वे आस्था को राजनीति से अलग रखते हैं और पूर्ण निर्माण के बाद ही अयोध्या जाएंगे। अब वे राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला और हनुमान गढ़ी मंदिर में दर्शन कर अपने संकल्प को पूरा करेंगे। उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए 1 लाख 11 हजार 111 रुपए की निधि भी समर्पित की थी।
Trending Videos


 
 सियासत भी गरमाई
बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देशभर के संत-महंत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मौजूद थे, जबकि कांग्रेस ने इसमें हिस्सा नहीं लिया। उन्होंने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि अब उन्हें समझ आ गया है कि भगवान राम का साथ ही सफलता दिलाता है। अगर यह बात पहले समझ ली जाती, तो अयोध्या में राम मंदिर वर्षों पहले बन जाता। शर्मा ने यह भी कहा कि जब दिग्विजय सिंह रामलला के दर्शन करने जाएं, तो 1992 में शहीद हुए लोगों को भी श्रद्धांजलि दें। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन रामलला को कभी काल्पनिक बताया गया, आज उनके दर्शन कर सच्चाई को स्वीकार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-मुस्लिम समाज का प्रदर्शन,गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग,बोले-इस्लाम में गाय का मांस खाना हराम


दिग्विजय सिंह का ऐसा रहेगा पूरा कार्यक्रम
सुबह 8:10 बजे: दिल्ली से प्रस्थान
सुबह 9:40 बजे: अयोध्या आगमन
दोपहर तक: राम मंदिर में दर्शन-पूजन
दोपहर 1:30 बजे: सड़क मार्ग से लखनऊ रवाना
शाम 4:00 बजे: लखनऊ आगमन
रात 7:40 बजे: दिल्ली वापसी

यह भी पढ़ें-शिक्षक भर्ती में पद वृद्धि की मांग, भोपाल में अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, खून से सीएम को लिखा पत्र

 राम मंदिर निर्माण का पूरा सफर
5 अगस्त 2020: भूमि पूजन
22 जनवरी 2024: प्राण प्रतिष्ठा
25 नवंबर 2025: शिखर पर धर्म ध्वजा
19 मार्च 2026: ‘श्री राम यंत्र’ स्थापना
अप्रैल 2026: निर्माण पूर्ण होने की समयसीमा

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed