सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ashoknagar News ›   UPSC CSE Result 2024 Out Topper from MP Romil Dwivedi Kshitij Aditya Sharma Yogesh Rajput Rank

UPSC 2024 Result: आयुषी की सातवीं रैंक, रोमिल-ऋषभ ने किया कमाल, MP से इनका भी हुआ चयन; किसे मिला कौन सा स्थान?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 22 Apr 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
सार

UPSC 2024 Result: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में मप्र के छात्र-छात्राओं ने कमाल कर दिया है। ग्वालियर, रीवा, मंदसौर, भोपाल, इंदौर और अशोकनगर समेत कई जिलों के बच्चे यूपीएससी में चयनित हुए हैं। जानिए, किसे मिली कौन की रैंक...।  

UPSC CSE Result 2024 Out Topper from MP Romil Dwivedi Kshitij Aditya Sharma Yogesh Rajput Rank
आशुषी बंसल, रोमिल द्विवेदी और ऋषभ चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग ) ने 22 अप्रैल मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। सिविल सेवा परीक्षा में मध्य प्रदेश के कई छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी है। ग्वालियर की आशुषी बंसल ने सातवीं रैंक हासिल कर कमाल कर दिया है। वहीं, रीवा के रोमिल द्विवेदी को 27वीं और मंदसौर के ऋषभ चौधरी को 28वीं रैंक मिली है। भोपाल के क्षितिज आदित्य शर्मा को 58वीं और इंदौर के योगेश राजपूत को 540वीं रैंक मिली है। अशोकनगर आशीष रघुवंशी ने 202वीं रैक हासिल की है। इसके अलावा भी कई छात्र-छात्राओं का चयन यूपीएसी में हुआ है। 

Trending Videos


ये भी पढ़ें: मकान मालिक ने मां-बेटी की हत्या की, पुलिस से कहा- बचाने में लगा खून; आरोपी गिरफ्तार, क्यों दी मौत?
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुषी पहले भी कर चुकी हैं कमाल 
मूल रूप से ग्वालियर की रहने वालीं आयुषी बंसल ने कमाल कर दिया है। उन्हें यूपीएससी में सातवीं रैंक मिली है। इससे पहले आयुषी ने यूपीएससी-2023 में 97वीं और यूपीएससी-2022 में 188वीं रैंक हासिल की थी। आयूषी की मां एलआईसी में काम करती हैं, जबकि उनके पिता का निधन बहुत पहले हो चुका है।    

ये भी पढ़ें:  तीन बार असफल हुए, फिर नौकरी छोड़कर की तैयारी, मोनू ने बिना कोचिंग पाई सफलता; अब बनेंगे IPS

आईआरएस के लिए हो चुका था रोमिल का चयन  
मूल रूप से रीवा के रहने वाले रोमिल द्विवेदी के पिता केके द्विवेदी भोपाल सहकारिता विभाग में जॉइंट कमिश्नर के पद पर पदस्थ हैं। रोमिल का चयन दो साल पहले आईआरएस के लिए हुआ था, तब उन्हें UPSC में 364वीं रैंक मिली थी। रोमिल एक बैंक में असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट भी रह चुके हैं। रोमिल का बड़े भाई वन विभाग में पदस्थ हैं। अब रोमिल द्विवेदी ने यूपीएससी में 27वीं रैंक हासिल की है।

गरोठ के ऋषभ की 28वीं रैंक, नहीं की थी कोचिंग 
मंदसौर के गरोठ के रहने वाले ऋषभ चौधरी का चयन भी यूपीएससी में हुआ है। ऋषभ चौधरी ने 28वीं रैंक हासिल की है। रीवा के रोमिल द्विवेदी से ऋषभ सिर्फ एक रैंक पीछे हैं। बताया जा रहा है कि ऋषभ ने कोई कोचिंग नहीं की थी। उन्होंने खुद की तैयारी के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।

ये भी पढ़ें: प्रेम विवाह कर जिसे पढ़ाया क्या वो पत्नी जज के साथ रह रही? महिला और युवक के जज पर गंभीर आरोप; जानें मामला

UPSC CSE Result 2024 Out Topper from MP Romil Dwivedi Kshitij Aditya Sharma Yogesh Rajput Rank
क्षितिज आदित्य शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

क्षितिज ने ट्रेनिंग से छुट्टी लेकर की तैयारी 
UPSC में 58वीं रैंक हासिल करने वाले क्षितिज आदित्य शर्मा अरेरा कॉलोनी भोपाल के रहने वाले हैं। इससे पहले क्षितिज का चयन भारतीय राजस्व सेवा में हो चुका था, लेकिन उन्हें आईएएस बनना था। इसके लिए ट्रेनिंग से छुट्टी लेकर तैयारी शुरू की थी। लगातार मेहनत के बाद अब वे आईएएस बनेंगे। क्षितिज की इस सफलता पर परिवार काफी खुश है।   

ये भी पढ़ें: सुहागरात से पहले सजी चिता, दुल्हन लेकर लौटे दूल्हे की चार घंटे बाद मौत; जेब में रह गया गिफ्ट; तस्वीरें

इंडियन पोस्टल सर्विस में हो चुका था योगेश का चयन  
इंदौर के योगेश राजपूत ने चौथे अटेम्ट में 540वीं रैंक हासिल की है। इससे पहले योगेश का चयन इंडियन पोस्टल सर्विस के लिए हो चुका था, लेकिन वे इससे ज्यादा खुश नहीं थे। अब यूपीएससी में चयन के बाद वे संतुष्ट हैं। 

इनका भी हुआ चयन
अशोक नगर के आशीष रघुवंशी ने यूपीएससी परीक्षा में 202वीं रैंक हासिल की है। आशीष जिले के डंगौरा गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता पुलिस विभाग में एएसआई हैं। इसी तरह इटारसी के मोनू शर्मा ने भी 359वां स्थान हासिल किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed