फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP Narottam Mishra Breaks Silence After Datia By Election Loss Denies Rift With Ashutosh Tiwari

नरोत्तम का भावुक पोस्ट: बोले- आशुतोष मेरे अनुज, मैं उनके अभिभावक जैसा.. हमारे बारे में फैलाई जा रही बातें गलत

Wed, 05 Aug 2026 04:38 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 05 Aug 2026 04:38 PM IST
सार

Narottam Mishra Emotional Post: दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद नरोत्तम मिश्रा ने सोशल मीडिया पर आशुतोष तिवारी से मतभेद की खबरों को खारिज किया। उन्होंने आशुतोष को 25 वर्षों से पारिवारिक रिश्ते वाला ईमानदार कार्यकर्ता बताया और समर्थकों से एकजुटता बनाए रखने तथा किसी भी भ्रामक चर्चा से दूर रहने की अपील की।

विज्ञापन
BJP Narottam Mishra Breaks Silence After Datia By Election Loss Denies Rift With Ashutosh Tiwari
नरोत्तम मिश्रा ने आशुतोष तिवारी को लेकर पोस्ट साझा की है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में रोष है। सोशल मीडिया पर नरोत्तम मिश्रा और आशुतोष तिवारी के रिश्तों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। कोई इस चुनाव परिणाम को भितरघात से जोड़ रहा है तो कोई नाराजगी से। इन सबके बीच बुधवार को नरोत्तम मिश्रा ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी है जिसमें उन्होंने आशुतोष तिवारी और उनके बीच चल रही खबरों को भ्रामक बताया है और उनसे अपने पुराने रिश्ते बताए हैं।

विज्ञापन


बुधवार को नरोत्तम मिश्रा के फेसबुक पेज पर पोस्ट डाली गई। इसमें भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को लेकर बातें लिखी गई हैं। नरोत्तम ने लिखा कि दतिया उपचुनाव के बाद सोशल मीडिया पर मेरे और भाजपा प्रत्याशी श्री आशुतोष जी तिवारी को लेकर जो भ्रामक और असत्य बातें फैलाई जा रही हैं, वे पूरी तरह निराधार हैं। आशुतोष तिवारी जी मेरे अनुज हैं। उनके प्रति मेरे मन में हमेशा स्नेह और आत्मीयता रही है, और आगे भी रहेगी। हमारे बीच न कभी कोई कटुता थी, न आज है। आज भी हमारी मुलाकात हमेशा की तरह उसी गर्मजोशी और अपनत्व के साथ हुई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दतिया हार पर मंथन के बाद एक्शन: हार का हिसाब शुरू, जिला भाजपा की पूरी टीम हटाई गई; अब नए संगठन की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन


आशुतोष ईमानदार कार्यकर्ता
नरोत्तम ने लिखा कि आशुतोष जी भारतीय जनता पार्टी के एक कर्मठ, समर्पित और मेहनती कार्यकर्ता हैं। मेरे चुनाव 2003 डबरा से मैने उन्हें एक ईमानदार कार्यकर्ता के रूप में ही देखा है। मैंने वर्षों से उनकी कार्यशैली को करीब से देखा है। मुझे पूरा विश्वास है कि वे संगठन और जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। आशुतोष जी ने भी परिणाम के पश्चात किसी का नाम लेकर नाराज़गी नहीं जताई यह भी सभी कार्यकर्ताओं के प्रति उनके मन में सम्मान के भाव का प्रकटीकरण है !


समर्थकों से की अपील
नरोत्तम मिश्रा ने लिखा कि मैं अपने सभी समर्थकों और कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि वे ऐसा कोई कार्य, टिप्पणी या व्यवहार न करें जिससे पार्टी, संगठन या आशुतोष जी को किसी प्रकार का नुकसान पहुंचे। हमारी ताकत हमारी एकजुटता, अनुशासन और संस्कार हैं। आशुतोष तिवारी और मेरे बीच  25 वर्षों का पारिवारिक रिश्ता है। वह सदैव मेरे अनुज है, उनके लिए मैं अभिभावक.. हमारा और उनका यह रिश्ता सदैव ऐसे ही बना रहेगा। राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन परिवार, संस्कार और रिश्ते हमेशा स्थायी रहते हैं। 

ये भी पढ़ें-दतिया उपचुनाव में हार के बाद भाजपा सख्त: जिले की सभी इकाइयां भंग, दो सदस्यीय समिति की अनुशंसा पर कार्रवाई

आखिर पोस्ट की जरूरत क्यों पड़ी
नरोत्तम मिश्रा की पोस्ट पर अब सियासी सवाल भी उठने लगे हैं। आखिर क्यों नरोत्तम मिश्रा को ऐसा लिखना पड़ा। बता दें कि उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी की हार के बाद सोशल मीडिया पर बहुत से ऐसे वीडियो, बयान सामने आए थे, जिसमें जताया जा रहा था कि आशुतोष तिवारी और नरोत्तम मिश्रा में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है, और इसी वजह से भाजपा चुनाव हारी है। आशुतोष तिवारी के भी कुछ वीडियो यही इशारा कर रहे थे। समर्थकों में रोष भी नजर आ रहा है। उधर प्रदेश नेतृत्व ने भाजपा के जिला टीम को फिर से गठन करने के इरादे से पुरानी टीम भंग कर दी। सारा मामला नरोत्तम मिश्रा से जोड़कर देखा जाने लगा। अब नरोत्तम मिश्रा की ये पोस्ट इसी से जोड़कर देखी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed