फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP State President's counterattack: Said- Digvijay takes tender to defame the leaders by taking brokerage

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पलटवार: कहा- दलाली खाकर नेताओं को बदनाम करने का टेंडर लेते हैं दिग्विजय

Thu, 13 Jan 2022 04:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 13 Jan 2022 04:56 PM IST
सार

बैतूल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर हमला बोला। उन्होंने दिग्विजय सिंह पर कई आरोप लगाए। कहा कि दिग्विजय सिंह दलाली खाकर नेताओं को बदनाम करने का टेंडर लेने का काम करते हैं। ये जनता भी समझने लग गई है।
 

विज्ञापन
BJP State President's counterattack: Said- Digvijay takes tender to defame the leaders by taking brokerage
Betul: पत्रकार वार्ता में वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर किया पलटवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बैतूल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर हमला बोला। उन्होंने दिग्विजय सिंह पर कई आरोप लगाए। कहा कि दिग्विजय सिंह दलाली खाकर नेताओं को बदनाम करने का टेंडर लेने का काम करते हैं। ये जनता भी समझने लग गई है।
विज्ञापन


विष्णुदत्त शर्मा बैतूल में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। तभी किसी ने दिग्विजय के आरोप लगाने संबंधी सवाल पूछ लिया। इस पर वीडी शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह जैसे देशद्रोही तय नहीं करेंगे कि वीडी शर्मा क्या है। मेरी जनता, मेरे कार्यकर्ता मुझ पर विश्वास करते हैं... तुम्हारे जैसे लोगों के आरोप से कुछ नहीं होता। मैं कहना चाहता हूं, जब तुम्हारी सरकार थी, दिग्विजय सिंह के इशारे पर कमलनाथ सरकार चला रहे थे। उमंग सिंगार कैबिनेट मंत्री थे, तब उमंग सिंगार ने क्या कहा था। इस प्रदेश का सबसे बड़ा रेत माफिया, शराब माफिया दिग्विजय सिंह है।
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि ऐसे भी लोग हैं, जो अप्रासंगिक हो गए हैं इस प्रदेश में। जो आतंकवाद का समर्थन करते हैं। मोहन शर्मा की शहादत को नाटक बताते हैं और उस आतंकवादी को सम्मान देने जाते हैं जिसको सर्वोच्च न्यायालय फांसी की सजा देता है। क्या जवाब है इनके पास। सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगते हैं। ये वो दिग्विजय सिंह हैं। शर्मा ने कहा कि हमें दुख होता है कि ऐसे फ्रॉड लोगों के आरोपों पर हम जवाब देते हैं। उनके कहने से कुछ नहीं होता, जनता तय करेगी कि हम क्या हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये कहा था दिग्विजय सिंह ने
बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री और राजसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाए थे कि मप्र के होशंगाबाद जिले में 144 करोड़ रुपये का रेत खनन घोटाला हुआ है। खनिज मंत्री एवं प्रभारी मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का होशंगाबाद से नजदीकी रिश्ता है। यह पन्ना खनिज घोटाले की बहुत चर्चित जोड़ी है। दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिख 144 करोड़ रुपए के रेत घोटाले की उच्च स्तर पर जांच कराकर पुलिस प्रकरण दर्ज करने की मांग की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed