सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bridge in MP sinks before inauguration Built at a cost of ₹1,100 crore, rebar starts protruding news in hindi

एमपी में उद्घाटन से पहले पुल धंसा: 1100 करोड़ की लागत से बना था, बाहर निकलने लगा सरिया; गुणवत्ता पर उठे सवाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Mon, 15 Jun 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
सार

खंडवा-खरगोन सीमा पर इंदौर-इच्छापुर फोरलेन परियोजना के तहत बासवा नदी पर बन रहा 1100 करोड़ रुपये का पुल यातायात शुरू होने से पहले ही क्षतिग्रस्त हो गया। सरिए बाहर आने पर ग्रामीणों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए, जबकि NHAI ने जांच के आदेश दिए हैं।

Bridge in MP sinks before inauguration Built at a cost of ₹1,100 crore, rebar starts protruding news in hindi
क्षतिग्रस्त पुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

खंडवा-खरगोन सीमा पर निर्माणाधीन इंदौर-इच्छापुर फोरलेन परियोजना में गंभीर निर्माण खामी सामने आई है। करीब 3900 करोड़ रुपये की इस परियोजना के तहत बासवा नदी पर बन रहे लगभग 1100 करोड़ रुपये लागत वाले पुल का एक हिस्सा यातायात शुरू होने से पहले ही क्षतिग्रस्त हो गया। पुल के स्लैब में गड्ढा बन गया है और उसमें इस्तेमाल किए गए लोहे के सरिए बाहर दिखाई देने लगे हैं।



ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। उनका आरोप है कि पुल पर केवल चार इंच मोटा स्लैब डाला गया है और 10 एमएम के सरियों की दोहरी लेयर का उपयोग किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस पुल से भारी वाहनों का आवागमन शुरू हुआ तो बड़ा हादसा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  सोन नदी के भंवर में समाईं चार जिंदगियां, एक का शव मिला, तीन लापता; पिकनिक मनाने आए थे सभी

विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षति सामने आने के बाद निर्माण कंपनी ने जल्दबाजी में दोनों ओर बैरिकेडिंग कर दी और टूटे हिस्से को तिरपाल से ढक दिया। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि निर्माण में हुई खामियों को छिपाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने पूरे मामले की स्वतंत्र तकनीकी जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

इंदौर-इच्छापुर नेशनल फोरलेन परियोजना खंडवा, खरगोन और बुरहानपुर जिलों से होकर गुजर रही है। ऐसे में परियोजना की गुणवत्ता पर अब गंभीर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब पुल अभी शुरू भी नहीं हुआ और उसकी यह हालत है, तो भविष्य में इसकी मजबूती और सुरक्षा को लेकर चिंता होना स्वाभाविक है।

मामले पर NHAI के खंडवा प्रभारी आशीष बिरला ने कहा कि इसे पुल धंसने की घटना नहीं कहा जा सकता, बल्कि यह निर्माण संबंधी तकनीकी समस्या है। उन्होंने बताया कि इंजीनियरों की टीम से जांच कराई जा रही है और तकनीकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक इंतजाम कर दिए गए हैं और सुधार कार्यों की संभावनाओं का आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed