सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur News ›   Allegation of 30% Commission in CC Road Payment, Deputy Sarpanch Demands Inquiry from Collector

Burhanpur News: सीसी रोड भुगतान में 30% कमीशन मांगने का आरोप, उपसरपंच ने कलेक्टर से की शिकायत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुराहनपुर Published by: बुरहानपुर ब्यूरो Updated Tue, 10 Mar 2026 12:05 PM IST
विज्ञापन
सार

बुरहानपुर जिले की ग्राम पंचायत मोहम्मदपुरा में सीसी रोड निर्माण के भुगतान को लेकर 30 प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप लगा है। उपसरपंच शोमा तायडे ने कलेक्टर को शिकायत देकर निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।

Allegation of 30% Commission in CC Road Payment, Deputy Sarpanch Demands Inquiry from Collector
सीसी रोड के भुगतान में 30% कमीशन मांगने का आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

बुरहानपुर जिले की ग्राम पंचायत मोहम्मदपुरा में सीसी रोड निर्माण कार्य के भुगतान को लेकर कमीशन मांगने का गंभीर आरोप सामने आया है। पंचायत की उपसरपंच शोमा तायडे ने कलेक्टर को आवेदन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मोहम्मदपुरा में सीसी रोड का निर्माण कार्य कराया गया था। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद संबंधित इंजीनियर ने स्थल निरीक्षण कर कार्य का मूल्यांकन किया और इसे संतोषजनक बताया। इसके बावजूद अब तक निर्माण कार्य का भुगतान जारी नहीं किया गया है, जिससे संबंधित पक्ष को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपसरपंच शोमा तायडे का आरोप है कि भुगतान जारी करने के लिए 30 प्रतिशत कमीशन की मांग की जा रही है। उनका कहना है कि जब तक कमीशन नहीं दिया जाएगा, तब तक बिल पास नहीं किया जाएगा। इस स्थिति के कारण निर्माण कार्य से जुड़े लोगों में नाराजगी और असंतोष का माहौल है।


पढ़ें: कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद को सुप्रीम कोर्ट से राहत, एफआईआर और एसआईटी के हाईकोर्ट आदेश पर लगाई रोक

उपसरपंच ने अपने आवेदन में कहा कि जब निर्माण कार्य का मूल्यांकन हो चुका है और कार्य संतोषजनक पाया गया है, तो भुगतान रोकना उचित नहीं है। उन्होंने कलेक्टर से मांग की है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराई जाए। यदि किसी भी स्तर पर कमीशन मांगने की बात सही पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों या कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

साथ ही उन्होंने लंबित भुगतान को जल्द जारी कराने की मांग की है, ताकि निर्माण कार्य से जुड़े लोगों को राहत मिल सके। इधर पंचायत क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि विकास कार्यों के भुगतान में इस तरह कमीशन की मांग की जाती रही तो पंचायत स्तर पर विकास कार्य प्रभावित हो सकते हैं। फिलहाल सभी की निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed