{"_id":"683c86e8512d0d6297042ad5","slug":"burhanpur-news-8-year-old-child-ran-away-with-shopkeeper-s-phone-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Burhanpur News: 'मम्मी खो गई हैं', बच्चे की मदद करने में चला गया फोन, देखते रह गए दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Burhanpur News: 'मम्मी खो गई हैं', बच्चे की मदद करने में चला गया फोन, देखते रह गए दुकानदार
Sun, 01 Jun 2025 10:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 01 Jun 2025 10:29 PM IST
सार
दुकानदार और अन्य लोग बच्चे के पीछे दौड़े, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। पुलिस ने मोबाइल ट्रैक करने की कोशिश की, पर डिवाइस स्विच ऑफ मिला। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं बच्चा किसी चोरी करने वाले गिरोह का हिस्सा तो नहीं है।
विज्ञापन
घटना के बाद दुकान के पास जमा हुए लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुरहानपुर शहर के बस स्टैंड क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। बच्चे की मासूमियत में एक दुकानदार को अपने मोबाइल से हाथ धोना पड़ गया। बच्चे ने दुकानदार से मदद के बहाने फोन मांगा और लेकर भाग निकला। घटना रविवार की दोपहर की है। नाबालिग की हरकत कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर फूलमाला की दुकान चला रहे मुकेश शाह के पास एक 7-8 साल का बच्चा पहुंचा। बच्चे ने दुकानदार से मासूमियत से कहा, "मम्मी खो गई हैं, मुझे फोन करना है।" इस पर दुकानदार मुकेश शाह ने मदद के इरादे से तुरंत अपना मोबाइल उसे दे दिया। जैसे ही मोबाइल हाथ में आया, बच्चा फोन मिलाने का नाटक करते हुए दुकान से भाग निकला।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- छतरपुर में बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बकरीद से पहले कुर्बानी को लेकर कही ये बात
विज्ञापन
मुकेश शाह और आसपास मौजूद 2-3 लोग बच्चे के पीछे दौड़े, लेकिन वो इतनी तेजी से भागा कि किसी के हाथ नहीं आया। दुकानदार ने तत्काल कोतवाली थाने में सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दुकान में लगे CCTV कैमरे में पूरी घटना साफ रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में बच्चा पहले फोन मिलाते हुए दिख रहा है और फिर झटके से भागता नजर आता है। पुलिस ने मोबाइल को ट्रैक करने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही देर में डिवाइस स्विच ऑफ हो गया। पुलिस यह भी जांच रही है कि बच्चा किसी गिरोह का हिस्सा तो नहीं, जो बच्चों को चोरी के लिए इस्तेमाल कर रहा है। बुरहानपुर जैसे शहर में इस तरह की घटनाएं चिंता बढ़ाने वाली हैं।
