सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur News ›   Burhanpur: Pardi gang behind Nepanagar robbery case, again committed recce incident in Navratri fair.

Burhanpur: नेपानगर डकैती कांड के पीछे पारदी गैंग, नवरात्रि मेले में रेकी की फिर कर दी वारदात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 11 Nov 2024 04:42 PM IST
विज्ञापन
सार

नेपानगर थाना क्षेत्र में 3 नवंबर की रात हुए सनसनीखेज डकैती कांड का पुलिस ने 7 दिनों में खुलासा कर दिया। रायसेन जिले की गुलगांव पारदी गैंग ने इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस की मेहनत और सटीक कार्रवाई से आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी का सामान बरामद हुआ।

Burhanpur: Pardi gang behind Nepanagar robbery case, again committed recce incident in Navratri fair.
नेपानगर डकैती के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

बुरहानपुर जिले के नेपानगर थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज डकैती कांड का पुलिस ने सात दिनों में खुलासा किया। रायसेन जिले की गुलगांव पारदी गैंग, जिसमें अनिल सपेरा और सोनी मोंगिया मुख्य योजनाकार थे, ने नवरात्रि मेले में रेकी कर इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर सेल, फिंगरप्रिंट, और डॉग स्क्वॉड टीम सहित 100 से अधिक पुलिसकर्मियों की कड़ी मेहनत से डकैती का पर्दाफाश हो सका।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार 3 नवंबर 2024 की रात करीब तीन बजे नेपानगर के वृंदावन कॉलोनी में फरियादी रोनक जैन के घर 10-11 अज्ञात बदमाश घुस आए और मारपीट कर सोने के गहने, ब्रेसलेट, अंगूठी, मंगलसूत्र और एक लाख 6 हजार रुपए नगदी लूटकर फरार हो गए। घटना की शिकायत पर नेपानगर पुलिस ने अपराध क्रमांक 685/2024 में मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए, बुरहानपुर के सभी थाना प्रभारियों की एक टीम गठित कर 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर, आरोपी नेपानगर से बुरहानपुर की ओर मोटरसाइकिल से जाते दिखे, जिसके बाद संदिग्धों की खोजबीन शुरू हुई। पुलिस ने बुरहानपुर के बसाड रोड पर मुजोंबा मंदिर के पास घटना में उपयोग की गई एक मोटरसाइकिल लावारिस हालत में बरामद की।

मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी
जांच के दौरान, टीम ने विदिशा और रायसेन जिले में संदिग्धों का पीछा किया। गुलगांव के जंगल में दबिश के दौरान पुलिस ने अजय उर्फ बोलकी मोंगिया, सुजीत पारधी, कांजरिया पारधी और कालु पारधी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अजय मोंगिया ने बताया कि नवरात्रि के दौरान उन्होंने नेपानगर में एक बिल्डिंग मटेरियल व्यापारी के घर की रेकी की थी। योजना के अनुसार, 2 नवंबर को आरोपीगण नेपानगर पहुंचे, जहां उन्होंने शराब पीने के बाद रात होने का इंतजार किया और फिर 5 मोटरसाइकिलें चोरी कर घटना को अंजाम दिया।

आरोपियों के बयान से पुलिस को घटना में शामिल अन्य 10 लोगों के नाम मिले, जिनमें अनिल सपेरा, सचिन उर्फ बब्लू, गनी पारधी, धौतरिया पारधी, गंगाराम, लड्डू गोपाल, समीर, और प्रभात शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों से कुल 13,000 रुपए नगदी, सोने का मंगलसूत्र, और 4 चोरी की गई मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। इस केस की कुल बरामदगी 4.78 लाख रुपए की हुई। मुख्य आरोपी अजय उर्फ बोलकी और अनिल पारधी के खिलाफ पहले भी अपराध दर्ज हैं। इन आरोपियों ने अशोकनगर और नोएडा में भी संगीन वारदातों को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed